in ,

अखिलेश यादव का BJP पर वार: बोले– ‘एक इधर आ जाए, वैकेंसी निकाल देंगे’; 2027 में INDI गठबंधन मिलकर लड़ेगा चुनाव

कानपुर देहात में सपा प्रमुख ने BJP में अंदरूनी कलह का दावा किया; केशव मौर्य के पलटवार के बीच 2027 में गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की पुष्टि

कानपुर: देहात में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि BJP के अंदर इस समय भारी संघर्ष और आपसी भिड़ंत चल रही है।

अखिलेश ने कटाक्ष करते हुए कहा—
“सुना है BJP में आपस में जूते चल रहे हैं। अंदर कुछ चल रहा है। एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिशें भी हो रही हैं। हम तो कह रहे हैं कि एक यहां आ जाओ, वैकेंसी होगी तो निकाल देंगे।”

हालांकि, अखिलेश ने किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं कि उनका इशारा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की ओर हो सकता है। बिहार चुनाव के दौरान पटना एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं की मुस्कुराती हुई मुलाकात के बाद यह अटकलें और भी बढ़ गई हैं।

2027 में अकेले नहीं, INDI गठबंधन के साथ लड़ेंगे चुनाव

सवाल पूछे जाने पर कि सपा 2027 का यूपी चुनाव अकेले लड़ेगी या गठबंधन के साथ, अखिलेश ने स्पष्ट कहा—
“INDI गठबंधन मिलकर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगा।”

अखिलेश यादव यहां अपने पिता स्व. मुलायम सिंह यादव की स्मृति में एक निजी स्कूल में बनाए जा रहे आधुनिक सभागार का शिलान्यास करने पहुंचे थे।


केशव मौर्य का पलटवार— “सपा का राजनीतिक अस्तित्व खत्म”

उधर, लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि बिहार चुनाव परिणामों ने सपा और उनके परिवार के राजनीतिक भविष्य की तस्वीर साफ कर दी है।
उन्होंने कहा—
“सपा का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं बचा। कांग्रेस और RJD जैसा हश्र भी इनके मुकाबले बेहतर माना जाएगा।”


‘जो खुद माफिया, वो दूसरों को क्या कहेंगे’ – अखिलेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश ने कहा—
“यह बात वह कह रहे हैं जो खुद माफिया हैं। भाजपा एनकाउंटर माफिया है।”

उन्होंने झांसी की हालिया घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि न्याय न मिलने पर एक युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा।

सपा प्रमुख ने आगे कहा कि बीजेपी शासन में नए तरह के ‘माफिया मॉडल’ खड़े हो गए हैं—

  • कफ सिरप माफिया

  • पेपर आउट माफिया

  • स्क्रैप माफिया

उन्होंने फिर से विकास दुबे एनकाउंटर को लेकर प्रश्न उठाते हुए कहा—
“गाड़ी पलटी थी या सरकार बचाई गई थी? टेक्नोलॉजी बताएगी सच क्या है।”


काफिला पहुंचते ही समर्थकों की भीड़ उमड़ी

कानपुर शहर के जाजमऊ में अखिलेश के काफिले के पहुंचते ही कार्यकर्ता उनकी गाड़ी के आसपास कूद पड़े। भीड़ अधिक होने से अफरातफरी की स्थिति बन गई।

कार के अंदर से हाथ हिलाकर अभिवादन करने के बाद अखिलेश बाहर आए और कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा—
“भीड़ की वजह से किसी को चोट न पहुंचे, इसलिए अनुशासन जरूरी है।”

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ATS ने जिसे देशद्रोही बताया, हाईकोर्ट ने दी जमानत: रोहिंग्या–बांग्लादेशियों के फर्जी आधार केस में सलमान अंसारी को बड़ी राहत

मरीज के शरीर से निकलीं 1000 गांठें: लखनऊ में डॉक्टरों ने डेढ़ किलो का ट्यूमर हटाकर बचाई जान