शीर्षक — तेरी याद
अरविंद शर्मा अजनबी
गए हो दूर जब से तुम, मेरा दिल टूट-सा जाता,
न जाने किस घड़ी में ये तुम्हारी राह तक आता।
अरे सुन लो ज़रा सजना, बड़ी बेचैन हूँ तुम बिन,
मेरे आँगन का हर कोना तेरी दस्तक को तरस जाता।
उठाती हूँ धड़कनों से तुम्हारा नाम हर पल ही,
मगर इन सूने कमरों में सुनाई कुछ नहीं जाता।
तुम्हारी हँसी की खुशबू अब भी है मेरे आँचल में,
तुम्हारी साँस की सरगम मेरे गीतों में बस जाता।
कहो, परदेस की राहें तुम्हें कितनी थकाती हैं?
यहाँ तो याद की बारिश मुझे हर रोज़ भिगो जाती।
मेरी आँखों के दर्पण में तुम्हीं दिखते हो हरदम,
मगर तस्वीर भी साजन तुम्हारे बिन मुरझाती।
अधूरी इन निगाहों में तुम्हारा नाम ही बस है,
तुम्हारी एक झलक भर से मेरा जीवन सँवर जाता।
कहो, तुम भी वहाँ पर क्या मेरी धड़कन को सुनते हो?
यहाँ तो हर घड़ी मुझको तुम्हारा दर्द तड़पाता।
तुम्हारे लौट आने की दुआ करती हूँ हर पल मैं,
ये दिल सूना पड़ा मेरा तुम्हारे बिन नहीं लगता।
तुम्हारी बाँह की गर्मी अब भी मेरे जिस्म में महके,
उसी में साँस लेती हूँ, उसी में मन भी रच जाता।
बहुत कुछ तुमसे कहती हूँ रात की चुप दरीचों में,
मगर तकिया ही बस सुनकर मेरे आँसू समेट जाता।
बरसती है दुपहरी भी तेरी यादों की धुन जैसे,
न जाने किस हवा में ये तुम्हारा नाम बह जाता।
जो कंगन तुम पहनाए थे, उसी खनक में वे बोले,
उन्हें छू लूँ तो लगता है तुम्हारा स्पर्श उतर आता।
मैं चौखट पर कई दफ़ा तुम्हारी आहट को गिनती,
दिवा-स्वप्नों में भी साजन तुम्हारा रूप निखर आता।
मिटाऊँ दर्द को कैसे, ये दिल हर पल तड़पता है,
तुम्हारे लौट आने से ये मौसम भी सँवर जाता।
मेरी पलकों के नीचे भी तुम्हारा रूप ही बसता,
हर एक स्वप्न का दीपक तुम्हारी याद में जलता।
कभी तुम सोचकर देखो कि कितनी रातें मैं जागी,
तुम्हारी दूरियों में मन तुम्हारी छाँह ही बनता।
तुम्हारी याद के काँटे मुझे हर रोज़ ही छलते,
चलो लौटो कि ये दिल तुम्हारे बिन नहीं चलता।
मेरी साँसों की हद पर तुम्हारे नाम का पहरा,
मेरी दुनिया का हर कोना तुम्हारी प्रतीक्षा में रुकता।


