मतदाता साक्षरता क्लब : नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ में प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय की अध्यक्षता तथा महाविद्यालय की स्वीप संयोजक एवं एन.सी.सी. अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी के नेतृत्व एवं देखरेख में, कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मतदाता साक्षरता क्लब को सक्रिय करते हुए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत नव मतदाता पंजीकरण अभियान का शुभारंभ किया गया।
यह भी पढ़ें : स्वच्छ भारत अभियान : NSS स्वयंसेविकाओं ने किया परिसर का कायाकल्प
इस अभियान का उद्देश्य महाविद्यालय की उन छात्राओं का मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित करना है, जो 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी हैं। कार्यक्रम में मतदाता साक्षरता क्लब की सदस्य एन.सी.सी. कैडेट अंडर ऑफिसर बुशरा हामिद, महिमा, आस्था त्रिपाठी, लक्षिका किशोर, प्रीति कुमारी, निकिता सिंह, अलीशा, जूही मिश्रा, सिद्धी वर्मा, निधि रस्तोगी, उरूज़ एवं मुस्कान साहू ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
जिन छात्राओं का 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के उपरांत अभी तक मतदाता पंजीकरण नहीं हो पाया है, उनका पंजीकरण सुनिश्चित करने हेतु मतदाता साक्षरता क्लब के सदस्य आगामी दिनों में निरंतर प्रयास जारी रखेंगे।


