in , ,

NSS Programe : यूनिटी पीजी कॉलेज में ‘Finiteness of Natural Resources’ विषय पर व्याख्यान आयोजित

NSS Programe: Unity PG College लखनऊ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का चतुर्थ दिवस शीर्षक सीमित प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जागरूकता के रूप में मनाया गया। जिस के अन्तर्गत FINITENESS OF NATURAL RESOURCES विषय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, लखनऊ की जन्तु विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ. श्रद्धा द्विवेदी द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। डॉ. श्रद्धा द्विवेदी ने हमारे प्राकृतिक संसाधनों तथा पेयजल, खनिज, पेट्रोलियम पदार्थों इत्यादि के अत्यधिक दोहन पर चिंता व्यक्त की और आवश्यकता के अनुसार इनके प्रयोग की बात की.

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील धवन ने डॉ. श्रद्धा द्विवेदी का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इस व्याख्यान में महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्ञानेश धुरिया, महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, इकाई के स्वयंसेवक व विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ग्रामसभा चितहां में आस्था का महासंगम- चउरा बाबा मंदिर पर विशाल हनुमंत महायज्ञ का भव्य आयोजन

International Seminar: नवयुग कन्या महाविद्यालय में रसायन शास्त्र विभाग द्वारा दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का सफल आयोजन