B.Ed Result: University of Lucknow द्वारा B.Ed 2025 Batch के प्रथम सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार भी परिणाम ने उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम की है। Sri Krishna Dutt Academy की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया है।
Anshika Vaish ने किया टॉप
संस्थान की छात्रा Anshika Vaish ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, Neeti Tripathi ने भी 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा, Parkhi Srivastava ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी उच्च अंकों के साथ परीक्षा पास की।
शिक्षकों ने की सराहना
इस अवसर पर संस्थान के बी.एड. विभाग के शिक्षकों ने छात्राओं को बधाई दी। विभाग के प्रमुख शिक्षकों Pawan Bishnoi, Praveen Kumar Singh, Rabi Singh तथा Jaya Singh ने तीनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
शिक्षकों ने बताया कि इस वर्ष बी.एड. प्रथम सेमेस्टर का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है, जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली और छात्रों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है। सभी छात्रों ने अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है, जिससे संस्थान की प्रतिष्ठा और भी बढ़ी है।
संस्थान में अनुभवी और समर्पित शिक्षकों की टीम विद्यार्थियों को न केवल पाठ्यक्रम की गहराई से समझ प्रदान करती है, बल्कि उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक माहौल के लिए भी तैयार करती है। नियमित कक्षाएं, समय-समय पर टेस्ट, और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की व्यवस्था छात्रों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
अभिभावकों और अन्य छात्रों ने भी इस परिणाम पर खुशी जताई और संस्थान की सराहना की। सभी ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह के उत्कृष्ट परिणाम देखने को मिलेंगे।
शिक्षा के क्षेत्र में जाना पहचाना संस्थान बनकर उभरा Sri Krishna Dutt Academy
उच्च गुणवत्ता परक परीक्षा परिणाम के साथ Sri Krishna Dutt Academy शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, अनुशासन और उत्कृष्टता का एक मजबूत उदाहरण बनकर उभर रहा है, जो छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।


