in , ,

शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं पौधरोपण कार्यक्रम किया गया आयोजित

नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ की 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी कैडेट्स द्वारा शहीद स्मारक एवं कारगिल शहीद स्मृति वाटिका, लखनऊ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एन.सी.सी. अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी ने किया।

कैडेट्स ने किया पौधरोपण

इस अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया तथा कारगिल शहीद समृति वाटिका में कैप्टन मनोज कुमार पांडे, लांस नायक केवलानंद द्विवेदी, मेजर रितेश शर्मा, राइफलमैन सुनील जंग तथा कैप्टन आदित्य मिश्रा की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कैडेट्स ने शहीदों की स्मृति में पौधरोपण भी किया। पौधरोपण के माध्यम से उन्होंने वीर शहीदों के त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सदैव स्मरण रखने का संदेश दिया।

पौधरोपण कार्यक्रम NCC

कैडेट्स ने लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स ने संकल्प लिया कि देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए वीर शहीदों द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान की गरिमा को सदैव बनाए रखते हुए, वे राष्ट्र के प्रति सम्मान, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने जीवन का निर्वहन करेंगे तथा देशहित में सदैव अपना योगदान देंगे।

पौधरोपण कार्यक्रम

प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्या तथा 19 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल (डॉ.) दिनेश कुमार पाठक ने कैडेट्स के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शहीदों के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर डॉ. आभा दुबे, 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन से हवलदार राहुल सिंह तथा सिविल स्टॉफ रंजीत, कैडेट आस्था त्रिपाठी, प्रीति कुमारी, सृष्टि नायक, निष्ठा रस्तोगी, शुभी सिंह, सिद्धि वर्मा, जूही मिश्रा, नैंसी कश्यप, आराधना, अनुष्का, सादिया, जाह्नवी, अरुंधति, शालिनी, रजनी, प्रिय, खुशी, आदि उपस्थित रहे I भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ I

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या की वापसी का खुला रास्ता! सितंबर में मैदान पर उतरने की तैयारी, जानें कब होगा कमबैक

Delhi Bomb Threat: हाई कोर्ट, झंडेवालान मंदिर समेत छह जगहों पर बम की धमकी, मचा हड़कंप