in ,

सुशीला कार्की बनेंगी नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री: पूर्व मुख्य न्यायाधीश और बीएचयू छात्रा को मिला 3543 वोटों का समर्थन

नेपाल की राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सुशीला कार्की ने अंतरिम प्रधानमंत्री बनने के लिए दी सहमति; राजनीति और न्याय के क्षेत्र में संजीव योगदान

काठमांडू। नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से राजनीति शास्त्र में परास्नातक की डिग्री प्राप्त करने वाली श्रीमती सुशीला कार्की ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बनने के लिए सहमति दे दी है। वर्चुअल सहमति बैठक में उन्हें कुल 5000 मतदाता में से 3543 का समर्थन प्राप्त हुआ है। यह महत्वपूर्ण प्रस्ताव विशेष रूप से Gen Z ने रखा था।

नेतृत्व और प्रेरणा की मिसाल:
सुशीला कार्की का जन्म 7 जून 1952 को विराटनगर, नेपाल में हुआ था। वे नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश हैं और इस पद पर कार्य करने वाली एकमात्र महिला बनीं। न्याय के क्षेत्र में उनके योगदान को अत्यधिक सराहा जाता है। 11 जुलाई 2016 को वे मुख्य न्यायाधीश बनीं।

उल्लेखनीय निर्णय:
– ओम भक्त राणा बनाम सीआईएए/नेपाल सरकार (सूडान शांति मिशन भ्रष्टाचार)
– नेपाल ट्रस्ट कार्यालय बनाम प्रेरणा राज्य लक्ष्मी राणा (पूर्व शाही राजकुमारी की संपत्ति)
– पृथ्वी बहादुर पांडे बनाम काठमांडू जिला न्यायालय (ऑस्ट्रेलिया में पॉलीमर बैंक नोटों की छपाई में भ्रष्टाचार)
– काठमांडू निजगढ़ फास्ट ट्रैक मामला
– सरोगेसी मामला

साहित्यिक योगदान:
सुशीला कार्की ने दो पुस्तकें लिखी हैं – आत्मकथात्मक पुस्तक “न्याय” (2018) और उपन्यास “कारा” (2019)। विशेष रूप से “कारा” उपन्यास उनके जीवन के कठिन अनुभवों पर आधारित है, जब उन्हें पंचायत शासन के दौरान विराटनगर जेल में रखा गया था।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
– बीए – महेंद्र मोरंग परिसर, विराटनगर (1972)
– परास्नातक – राजनीति विज्ञान, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (1975)
– एलएलबी – त्रिभुवन विश्वविद्यालय, नेपाल (1978)
वर्ष 1979 में सुशीला कार्की ने वकालत शुरू की। 2009 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट में एड-हॉक जस्टिस नियुक्त किया गया और 2010 में स्थायी जस्टिस का दर्जा मिला।

राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सहमति:
यह ध्यान देने योग्य है कि 30 अप्रैल 2017 को माओवादी केंद्र और नेपाली कांग्रेस ने संसद में उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश किया था। लेकिन जनता के दबाव और सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश से प्रस्ताव को रद्द करना पड़ा।

आगे की राह:
सुशीला कार्की का अंतरिम प्रधानमंत्री बनना न केवल नेपाल की स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह न्याय और महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उनका कार्यकाल देश की राजनीतिक और सामाजिक संरचना में बदलाव लाने का संदेश देगा।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नेपाल में तनावपूर्ण स्थिति: पूर्व पीएम प्रचंड की बेटी के घर शव बरामद, सुप्रीम कोर्ट में 25 हजार फाइलें खाक हुईं

ट्रम्प समर्थक चार्ली कर्क की यूनिवर्सिटी प्रोग्राम में हत्या: गर्दन पर गोली मारकर की गई हत्या, अमेरिका में शोक का माहौल