in ,

बरेली बवाल: मौलाना को पनाह देने वाले फरहत का मकान आज होगा सील, 100 से अधिक संपत्तियां हुई चिह्नित

बीडीए और पुलिस कर रही कार्रवाई, इंटरनेट सेवा भी तीन दिन तक बंद

बरेली: बरेली जिले में 26 सितंबर को हुए बवाल के मामले में मौलाना तौकीर रजा खां को पनाह देने वाले फरहत खां का मकान शुक्रवार को सील किया जाएगा। फरहत का मकान फाइक एन्क्लेव स्थित है।

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बुधवार को बारादरी थाना पुलिस के माध्यम से फरहत के घर नोटिस तामील कराया था। नोटिस में मकान के निर्माण को अवैध ठहराते हुए कहा गया कि मकान 3 अक्टूबर से पहले खाली कराया जाए, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने फरहत के परिजनों से मकान खाली करने को कहा, लेकिन बुधवार शाम तक मकान खाली नहीं हुआ।


बवाल के दिन फरहत का मकान रहा सक्रिय केंद्र

बवाल वाले दिन मौलाना तौकीर रजा खां फरहत के मकान पर ही मौजूद थे। उसी दिन पुलिस-प्रशासन ने मौलाना को गिरफ्तार किया था। इसके अगले दिन फरहत और उनका बेटा भी गिरफ्तार किए गए।

बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने कहा कि बवाल में शामिल आरोपियों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन दोनों स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनकी संपत्तियों को चिह्नित किया गया है।


100 से अधिक संपत्तियां चिह्नित

बीडीए ने बवाल में शामिल आरोपियों और उनके सहयोगियों की 100 से अधिक संपत्तियां चिह्नित की हैं। इसमें मौलाना के करीबी और बवाल में गिरफ्तार आईएमसी के पूर्व प्रवक्ता डॉ. नफीस और जिलाध्यक्ष नदीम खान की संपत्तियां भी शामिल हैं।

  • डॉ. नफीस का मकान जखीरा में है।

  • नदीम खान का मकान बिहारीपुर में और झुमका तिराहे के पास उनकी कॉलोनी भी चिह्नित की गई है।

बीडीए इन संपत्तियों के निर्माण मानचित्र और रिकॉर्ड की जांच कर रहा है। अगर निर्माण मानचित्र की शर्तों के विपरीत पाया गया, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


बरेली में हाई अलर्ट, इंटरनेट सेवा बंद

बरेली पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर हैं। दशहरा और शुक्रवार की जुमे की नमाज को देखते हुए सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई है।

शासन के निर्देश पर 4 अक्टूबर तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। जारी आदेश के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर 3 बजे से शनिवार 3 बजे तक इंटरनेट सेवा नहीं चलेगी।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मीराबाई चानू ने विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 199 किलो वजन उठाकर जीता रजत पदक

लेह में खुलेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल, शाम छह बजे तक बसें भी चलेंगी