in ,

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- भारत से कोई दादागिरी नहीं कर सकता; लखनऊ में व्यापारियों और CMS बच्चों से मुलाकात

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में व्यापारियों के साथ दीपावली मनाई और CMS के बच्चों-टीचर्स से संवाद किया; भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता पर गर्व जताया।

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में व्यापारियों के साथ दीपावली मिलन समारोह में कहा कि भारत अब रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बन चुका है, और अब किसी देश की हिम्मत नहीं कि वह भारत से दादागिरी करे। उन्होंने कहा कि पहले भारत अपनी रक्षा जरूरतों के लिए लगभग 65–70 प्रतिशत उपकरण आयात करता था, लेकिन अब 65 प्रतिशत निर्माण देश में ही हो रहा है।

राजनाथ सिंह कैसरबाग स्थित विश्वेश्वरैया हॉल में व्यापारियों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। शहर के 500 से अधिक कारोबारी कार्यक्रम में उपस्थित थे। रक्षामंत्री ने व्यापारियों से कहा कि वे किसी दिन मिलकर सामूहिक चर्चा करें, क्योंकि साझा चर्चा से ही समस्या का समाधान संभव है। उन्होंने व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी।

रक्षामंत्री ने कहा कि 2014 में भारत अर्थव्यवस्था में दुनिया में 14वें स्थान पर था, लेकिन अब चौथे स्थान पर आ गया है। उन्होंने कहा कि इसी गति से दो साल में भारत दुनिया के टॉप थ्री देशों में शामिल हो जाएगा।


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का संदेश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत डिफेंस सेक्टर और एग्रीकल्चर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस दीपावली स्वदेशी वस्तुएं ही खरीदें और बेचें।
उन्होंने रक्षामंत्री के शहर में किए गए कार्यों का उल्लेख किया — 10 फ्लाईओवर का निर्माण, 105 किलोमीटर की पेरीफेरल रोड और पेरीफेरल ट्रेन।


CMS स्कूल में बच्चों और शिक्षकों से संवाद

रक्षामंत्री ने गोमतीनगर विस्तार स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS) में दिवाली मिलन समारोह में भी हिस्सा लिया। यहां उन्होंने शिक्षाविदों, समाजसेवियों और विद्यार्थियों से संवाद किया।


व्यापारी मिलन कार्यक्रम और स्वागत

व्यापारियों ने रक्षामंत्री का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और समस्याओं से संबंधित शिकायत पत्र सौंपे।
महिला और पुरुष दोनों व्यापारियों ने उनका स्वागत फूलों की माला पहनाकर किया।
कार्यक्रम में बीजेपी महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी मौजूद रहे।


आगामी योजनाओं का लोकार्पण

रक्षामंत्री जानकीपुरम सेक्टर एफ में कम्युनिटी सेंटर और लाइब्रेरी का लोकार्पण करेंगे।
लाइब्रेरी से विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को लाभ मिलेगा।
कैंट स्थित रघुवर भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके सुझाव लिए जाएंगे।


रक्षा और विकास कार्यक्रम

शनिवार को रक्षामंत्री ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट में ब्रह्मोस मिसाइल फ्लैग ऑफ सेरेमनी में भाग लेंगे।
इसके बाद पीटीसी इंडस्ट्री लिमिटेड में सिस्टम इंटीग्रेशन संकाय का भूमि पूजन करेंगे।
दोपहर 4 बजे गोसाईंगंज में गजेंद्र दत्त नथानी स्मारक दीनबंधु अस्पताल का शिलान्यास किया जाएगा, जिसमें आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“अजय सिंह, शारदेन मोहन या राहुल चौहान — करनैलगंज का नया चेहरा कौन बनेगा?”

लखनऊ में दिवाली से पहले भीषण जाम: हजरतगंज और इंदिरा नगर में वाहन रेंग-रेंग, चौराहों पर फंसे लोग