लखीसराय। बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी पर गुरुवार को गोबर, चप्पल और पत्थर फेंके गए। घटना लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 404 और 405 के पास हुई।
विजय सिन्हा जब खोरियारी गांव में इंटर कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उनका काफिला रोक लिया और नारेबाजी शुरू कर दी।
🔹 हमला और नारेबाजी
विजय सिन्हा ने बताया, “कुछ लोगों ने गाड़ी पर चप्पलें फेंकी, पथराव किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। मुझे गांव में जाने से भी रोका गया।”
उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला RJD समर्थकों ने किया है।
“ये राजद के गुंडे हैं। सत्ता में आए बिना ही ये बिहार के डिप्टी सीएम पर हमला कर रहे हैं। यहां के SP कमजोर हैं, जो कह रहे हैं कि शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।”
उन्होंने चेतावनी दी, “अगर ऐसी घटनाएं जारी रहीं तो हम यहीं धरना देंगे। ऐसे प्रशासन पर धिक्कार है।”
🔹 मौके से सामने आई तस्वीरें
-
हमले के बाद सुरक्षाकर्मियों ने विजय सिन्हा को गाड़ी में बैठाया।
-
डिप्टी CM की गाड़ी के सामने प्रदर्शन करते लोग।
-
गाड़ी पर गोबर और चप्पलों के निशान साफ देखे जा सकते हैं।
-
मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा।
🔹 RJD MLC अजय सिंह से भिड़े डिप्टी CM
घटना के दौरान डिप्टी CM विजय सिन्हा की RJD MLC अजय सिंह से सड़क पर ही तीखी बहस हो गई।
दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं इतनी बढ़ी कि समर्थक भी बीच में आ गए।
विजय सिन्हा ने आरोप लगाया, “अजय सिंह ने दारू पी रखी है और दारू पीकर गुंडई कर रहे हैं।”
इस पर अजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा, “गुंडा तो खुद विजय सिन्हा है।”
जवाब में डिप्टी CM बोले, “मैं तुम्हारे जैसे गुंडों को ठीक कर दूंगा।”
🔹 “ये उनके संस्कार हैं” – विजय सिन्हा
विजय सिन्हा ने कहा, “ये गांव वाले अपने संस्कार का परिचय दे रहे हैं। इस सड़क का टेंडर हो चुका है, काम शुरू हो गया है। ये तो बहाना है।
यह हमला RJD-कांग्रेस की गुंडई का उदाहरण है। इससे अंदाजा लगाइए कि अगर ये सत्ता में आए तो क्या हाल होगा।”
🔹 प्रशासन ने क्या कहा
लखीसराय के DM मिथिलेश मिश्रा ने घटना के बाद बयान जारी किया—
“चुनाव प्रक्रिया चल रही है। चुनाव की मर्यादा का पालन होना चाहिए। किसी भी उम्मीदवार को अपने क्षेत्र में जाने का अधिकार है, लेकिन जनता को भी अपनी बात रखने का हक है। प्रशासन मौके पर मौजूद है।
स्थिति नियंत्रण में है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।”


