लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में सरकारी परियोजनाओं की धीमी रफ्तार और प्रशासनिक लापरवाही पर उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है।
उन्होंने विभाग के तीन इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर जवाब तलब किया है।
नोटिस पाने वालों में —
-
सहायक अभियंता अतुल मिश्रा,
-
प्रभारी अधिशासी अभियंता निशांत कुमार, और
-
सहायक अभियंता प्रवीन कुमार शामिल हैं।
LDA वीसी ने जताई नाराजगी: “लापरवाही से सरकारी धन अटक गया”
उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नोटिस में लिखा कि शासन से स्वीकृत परियोजनाओं के लिए जारी की गई धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र (UC) समय पर शासन को नहीं भेजा गया।
इस लापरवाही के कारण अवशेष धनराशि का भुगतान रुक गया और परियोजनाएं अधर में लटक गई हैं।
“यह वित्तीय अनुशासनहीनता और शासकीय आदेशों की अवहेलना है।
आगे ऐसी स्थिति नहीं दोहराई जानी चाहिए।” — नोटिस में वीसी का निर्देश।
करोड़ों की परियोजनाओं पर पड़ी देरी की मार
-
हनुमान सेतु से निशातगंज पुल तक सड़क परियोजना
-
कुल लागत: ₹49.94 करोड़
-
खर्च हुई राशि: ₹34.96 करोड़
-
₹14.98 करोड़ की राशि उपयोगिता प्रमाण पत्र (UC) न भेजे जाने के कारण अटकी पड़ी है।
-
-
जियामऊ में अल्प आय वर्ग आवास योजना
-
72 आवासों के बाह्य विकास कार्य पर ₹1.71 करोड़ की परियोजना
-
अब तक केवल आधा ही व्यय हुआ है।
-
-
हजरतगंज ‘प्लेस मेकिंग’ परियोजना (नाजा मार्केट से नावेल्टी चौराहा)
-
कुल लागत: ₹16.20 करोड़
-
काम की रफ्तार आधी रह गई है।
-
3 दिन में जवाब नहीं तो विभागीय कार्रवाई
वीसी प्रथमेश कुमार ने कहा कि
“उपयोगिता प्रमाण पत्र और कार्य प्रगति की रिपोर्ट समय पर न देना एक गंभीर लापरवाही है।
इससे न केवल परियोजनाओं की रफ्तार प्रभावित हुई है, बल्कि शासन से धनराशि जारी होने में भी बाधा आई है।”
तीनों अभियंताओं को 3 दिन में लिखित स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है।
यदि समय पर जवाब नहीं मिला, तो विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।


