BBD Group: BBD Group के अध्यक्ष एवं बैडमिन्टन एसोसिएशन उ0प्र0 के चेयरमैन श्री विराज सागर दास (Viraj Sagar Das) का जन्मदिन आज हर्षोल्लास के साथ उनके निवास स्थान विक्रमादित्य मार्ग पर सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर मनाया गया। खेल प्रेमी, साहित्य में रुचि रखने वाले सरल स्वभाव एवं सादगी के धनी श्री विराज सागर दास (Viraj Sagar Das) के जन्मदिन पर उनके आवास पर सुबह से ही शहर के गणमान्य लोगों का तांता लगा रहा। सुबह से ही शिक्षक, समाजसेवी, राजनेता, खेल से जुड़ी तमाम हस्तियां और डिग्री कालेज और विश्वविद्यालय के तमाम प्रोफेसर आदि बधाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे और शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन के मौके पर सुश्री प्रिया गुप्ता के नेतृत्व में मदर टेरेसा आश्रम में केक काटकर और फल वितरण कर श्री विराज सागर दास (Viraj Sagar Das) के दीर्घायु होने की कामना की गयी।
आल इण्डिया बाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमल बाल्मीकि के नेतृत्व में लखनऊ बाल्मीकि समाज द्वारा 51 किलो लड्डू हनुमान सेतु स्थित हनुमान मंदिर पर चढ़ाकर प्रसाद वितरण किया गया व श्री विराज सागर दास जी के दीर्घायु की कामना की गयी।
जन्मदिन के अवसर पर डा0 सुदरमा सिंह, अमित चैधरी पार्षद, अरूण गुप्ता, कैलाश पाण्डेय, वन्दना राज अवस्थी, रेहान अहमद खान, अशोक सिंह, राजीव बाजपेई पूर्व पार्षद, सुशील दुबे, अचल मेहरोत्रा, देवाशीष, रिषभ गुप्ता, डा0 पी0एस0 जायसवाल, राजेश सिंह काली, चन्द्रा रावत, कमलेश गुप्ता, वसीम खान, सुबोध श्रीवास्तव, डा0 रेहान खान, निहाल खान, अजय श्रीवास्तव, शान बख्शी, सर्वेश अवस्थी, प्रिया गुप्ता, ऊषा बाल्मीकि, आशा मौर्या, मौलाना हसन आब्दी, चैधरी वीर सिंह, अनूप कनौजिया अध्यक्ष संत गाडगे समाज, नवीन बाबा रस्तोगी पूर्व पार्षद आदि सहित बीबीडी ग्रुप परिवार के सदस्यों ने केक काटकर श्री विराज सागर दास के उज्जवल भविष्य और दीर्घायु होने की कामना की। खेल जगत से जुड़ी तमाम नामचीन हस्तियों ने श्री विराज सागर दास जी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं बीबीडी यूनिवर्सिटी (BBD Group) के सदस्यों ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। शहर के युवा व्यापारी स्पर्श दरबारी ने भी जन्मदिन मनाया।
विराज कन्सट्रक्शन प्रा0 लि0 के अधिकारियों एव कर्मचारियों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और शुभकामनाएं दीं। यू0पी0 बैडमिंटन एसोसिएशन, लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा भी जन्मदिन मनाया गया। विराज प्रकाशन समूह के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी ( सागर दास का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु की कामना की।
जन्मदिन के मौके पर श्री महेश राठौर द्वारा सिविल हास्पिटल में मरीजों एवं तीमारदारों को पेय पदार्थ एवं फल वितरण करके श्री विराज सागर दास के दीर्घायु की कामना की गयी।


