in ,

SWAYAM Portal : नवयुग कन्या महाविद्यालय में SWAYAM पोर्टल से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

SWAYAM Portal : नवयुग  कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय के संरक्षण में महाविद्यालय की स्वयं कमेटी द्वारा छात्राओं के शैक्षिक, बौद्धिक एवं डिजिटल सशक्तिकरण के उद्देश्य से SWAYAM (Study Webs of Active-Learning for Young Aspiring Minds) पोर्टल पर आधारित एक स्वयं-जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत चैप्टर के माध्यम से ‘स्वंय पोर्टल’ की अवधारणा, उद्देश्य एवं उपयोगिता की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम का समन्वय स्वयं कमेटी की कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर संगीता शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर कमेटी की सदस्य प्रवक्तागण ऐश्वर्या सिंह, नीलम यादव एवं नेहा पांडे भी उपस्थित रहीं । स्वयं जागरूकता कमेटी ने छात्राओं को ‘स्वयं पोर्टल’ से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। छात्राओं को अवगत कराया गया कि ‘स्वंय’ भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित एक राष्ट्रीय ऑनलाइन मुक्त शिक्षण पोर्टल है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी नि:शुल्क ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल पर विद्यालय स्तर से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े अनेक कोर्स उपलब्ध हैं। इनमें से अधिकांश कोर्स में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अवसर २६ जनवरी तक ही सीमित है। अतः सभी इच्छुक छात्र-छात्राएं इससे पूर्व ही रजिस्ट्रेशन करा लें। फ्री रजिस्ट्रेशन करा कर अध्ययन प्रारंभ करें। उसके पश्चात परीक्षा देने की तैयारी कर परीक्षा देने के लिए रजिस्टर करें। जिसका शुल्क नाममात्र है। परीक्षा देकर प्रमाण-पत्र भी प्राप्त किया जा सकता है।

चैप्टर विवरण के अंतर्गत यह स्पष्ट किया गया कि ‘स्वंम पोर्टल’ का उद्देश्य “सबको शिक्षा – कहीं भी, कभी भी” की अवधारणा को साकार करना है। पोर्टल पर उपलब्ध कोर्स की गुणवत्ता देश के नौ प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा निरीक्षित रहते हैं।देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे आईआईटी, आईआईएम, केंद्रीय विश्वविद्यालयों एवं अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के अनुभवी शिक्षकों कोर्स की सामग्री द्वारा तैयार किए गए हैं। वीडियो लेक्चर, अध्ययन सामग्री, क्विज़ एवं असाइनमेंट के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण अधिगम को प्रोत्साहित किया जाता है।

स्वयं कमेटी के सदस्यों द्वारा छात्राओं को पंजीकरण प्रक्रिया, कोर्स चयन, समय-प्रबंधन एवं डिजिटल अनुशासन के विषय में मार्गदर्शन दिया गया तथा उन्हें ‘स्वयं पोर्टल’ के माध्यम से आत्मनिर्भर, कौशल-सम्पन्न एवं विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिताओं में सफल बनने के लिए प्रेरित किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने स्वयं कमेटी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप हैं तथा छात्राओं को डिजिटल इंडिया अभियान से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का समापन डिजिटल साक्षरता, सतत अधिगम एवं आजीवन सीखने के प्रेरक संदेश के साथ किया गया।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शताब्दी वर्ष : भाजपा विधायक अजय सिंह की मौजूदगी में कर्नलगंज में ऐतिहासिक हिन्दू सम्मेलन

क्वालिटी ही देश की ताकत: करनैलगंज में मन की बात के दौरान विधायक अजय सिंह का बड़ा बयान