in ,

Toxic vs Dhurandhar 2: Yash के फैंस को झटका, Toxic की रिलीज टली, अब Dhurandhar2 से नहीं होगी टक्कर 

Toxic vs Dhurandhar 2: South एक्टरYash की फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups  अगर आप बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो अभी आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट अब बदल चुकी है. अब 19 मार्च को यश की फिल्म रिलीज नहीं होगी ।

क्यूँ पोस्टपोन हुयी फिल्म 

यश ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में बताया कि उन्होंने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को पोस्टपोन करने का निर्णय मिडिल ईस्ट में चल रहे झगड़े की वजह से लिया है।

अब कब रिलीज होगी फिल्म?

यश ने अपने प्रोडक्शन हाउस और KVN प्रोडक्शन की तरफ से जारी स्टेटमेंट में अपने फैंस को बताया कि अब उनकी फिल्म 4 जून के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दिलचस्प बात ये है कि 5 जून के दिन वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना’ रिलीज होने वाली है।

Toxic vs Dhurandhar 2

यश का स्टेटमेंट

यश ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘टॉक्सिक एक ऐसी फिल्म है जिसे हमने दुनिया भर दर्शकों के लिए बनाई है। कन्नड़ और अंग्रेजी में फिल्माई गई ये फिल्म देश और विदेश के दर्शकों से जुड़ने का एक माध्यम है। सालों की मेहनत के बाद, हम 19 मार्च को अपनी फिल्म आप सभी के साथ शेयर करने के लिए एक्साइटेड थे। हालांकि, वर्तमान अनिश्चितता, विशेष रूप से मिडिल ईस्ट की स्थिति ने एक ऐसी परिस्थिति पैदा कर दी है जो अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचने और जुड़ने के हमारे लक्ष्य को प्रभावित कर रही है। इसलिए हमने अपनी रिलीज को आगे बढ़ाने का कठिन निर्णय लिया है। अब ये फिल्म 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में अंग्रेजी और भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी। मिलते हैं।’

Toxic के पोस्टपोन होने का Dhurandhar2 को जबरदस्त फायदा मिलने वाला है। ना सिर्फ North India बल्कि South India में भी Dhurandhar2 एक बड़ी opening करती दिखाई दे रही है।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उड़ान में सुलगाई सिगरेट, फिर मचाया बवाल! मुंबई-जयपुर फ्लाइट में पैसेंजर की हरकत से मचा हड़कंप

“क्या बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव? CM Nitish Kumar ने राज्यसभा जाने की जताई इच्छा, Tejashwi Yadav बोले- BJP ने किया ‘टॉर्चर’”