Rakhi Making Competition : नवयुग कन्या महाविद्यालय, लखनऊ में बी.एड. विभाग तथा एसईडीजी (सामाजिक- आर्थिक रूप से वंचित समूह) कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में एक अंतर-विभागीय राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में सृजनात्मकता, हस्तकला कौशल तथा सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना था।कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय केंं संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अपने संदेश में उन्होंने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखते हैं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी सहायक होते हैं।प्रतियोगिता के निष्पक्ष मूल्यांकन हेतु एक प्रबुद्ध निर्णायक मंडल का गठन किया गया था, जिसमें निम्नलिखित वरिष्ठ प्राध्यापिकाएँ शामिल रहीं:
मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी (विभागाध्यक्ष, दर्शनशास्त्र) एवं प्रोफेसर संगीता शुक्ला (विभागाध्यक्ष, प्राचीन भारतीय इतिहास) निर्णायक मंडल ने छात्राओं द्वारा बनाई गई राखियों का मूल्यांकन उनकी मौलिकता, डिज़ाइन, कलात्मक सौंदर्य और उपयोग की गई सामग्री की स्वच्छता के आधार पर किया। छात्राओं ने वेस्ट मटेरियल एवं पर्यावरण-अनुकूल (Eco-friendly) सामग्रियों का उपयोग कर एक से बढ़कर एक आकर्षक राखियाँ तैयार कीं।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा –
प्रथम–दिव्यांशी शुक्ला
द्वितीय-सुकृति मौर्य एवं मानवी राजपूत
तृतीय-श्वेता शर्मा
सांत्वना-अंजलि गुप्ता
इस अवसर पर बी.एड. विभाग तथा एसडीजीईएस कमेटी की सभी शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं, जिन्होंने प्रतियोगिता के सुचारू संचालन में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।


