Sri Krishna Dutt Academy में रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कला, कल्पनाशीलता और रचनात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने बिखेरा हुनर
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पारंपरिक एवं आधुनिक डिजाइनों का खूबसूरत संयोजन प्रस्तुत किया। बारीक डिजाइन, आकर्षक पैटर्न और रचनात्मकता के आधार पर प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया।

प्रतिप्रतियोगिता में B.F.A Semester I की छात्रा Shaija ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। D.Pharma की Saumya ने शानदार प्रदर्शन के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि B.F.A की Hanshika ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विजेता छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा से निर्णायकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता ने छात्राओं को अपनी रचनात्मक क्षमता को प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय परंपराओं और त्योहारों से जुड़ने का अवसर भी प्रदान किया।
राखी मेकिंग में रचनात्मकता की झलक
राखी मेकिंग प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने आकर्षक और रचनात्मक राखियां तैयार कर भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को और खास बनाया।
राखी मेकिंग प्रतियोगिता में B.F.A की Sangeeta ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि D.Pharma की Kaushaki ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई दी गई। विजेता विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मकता को मंच देने के साथ-साथ भारतीय त्योहारों की खुशियों को भी विद्यालय परिसर में जीवंत कर दिया।


