in , ,

नवयुग कन्या महाविद्यालय, लखनऊ में विश्व ओजोन दिवस पर कार्यशील मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन

विश्व ओजोन दिवस

विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर नवयुग कन्या महाविद्यालय, लखनऊ के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी पुनर्स्थापन प्रकोष्ठ के सहयोग से महाविद्यालय के साइंस कॉरिडोर में कार्यशील मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय द्वारा फीता काटकर किया गया।

प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में ओजोन परत के संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण नियंत्रण एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पर्यावरणीय विषयों से संबंधित नवीन एवं ज्ञानवर्धक कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए।

प्रायोगिक शिक्षण से विकसित होती है समस्या-समाधान क्षमता: प्रो. मंजुला उपाध्याय

प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय जी ने प्रदर्शनी में प्रस्तुत सभी मॉडलों का बारीकी से अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों से उनके मॉडल के विषय, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों, रचनात्मक सोच एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रायोगिक एवं गतिविधि-आधारित कार्यक्रम विद्यार्थियों में विषय की बेहतर समझ विकसित करने के साथ-साथ उनकी सृजनात्मकता, वैज्ञानिक सोच एवं समस्या-समाधान की क्षमता को भी बढ़ाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

प्रोफेसर सुषमा त्रिवेदी और विनिता सिंह ने किया मॉडलों का मूल्यांकन

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यशील मॉडलों का मूल्यांकन प्रोफेसर सुषमा त्रिवेदी एवं प्रोफेसर विनिता सिंह द्वारा किया गया। मूल्यांकन में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक समझ, विषय की प्रस्तुति तथा मॉडल की कार्यशीलता को ध्यान में रखा गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में शिक्षिकाओं की भी सक्रिय उपस्थिति रही। इस अवसर पर डॉ. मेजर मनमीत कौर सोढ़ी, डॉ. नेहा अग्रवाल, डॉ. क्षितिज, डॉ. सुनीता सिंह सहित अन्य शिक्षिकाओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी पुनर्स्थापन प्रकोष्ठ की सदस्य शिक्षिकाओं प्रोफेसर नीतू सिंह, डॉ. सरोज रानी, डॉ. अल्का सिंह, डॉ. आभा दुबे, डॉ  स्नेहा चौधरी,सुश्री दीक्षा एवं डॉ. गगनप्रीत कौर की उपस्थिति एवं सहभागिता रही। प्रकोष्ठ की सदस्यों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों का अवलोकन किया तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियों में निरंतर सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

प्रदर्शनी विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक ज्ञान एवं पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने के लिए एक शैक्षिक एवं संवादात्मक मंच प्रदान करने में सफल रही। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि ओजोन परत के संरक्षण तथा सतत भविष्य के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास और जिम्मेदार पर्यावरणीय व्यवहार अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम का सफल आयोजन नवयुग कन्या महाविद्यालय, लखनऊ के वनस्पति विज्ञान विभाग एवं पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी पुनर्स्थापन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *