in , ,

Independence Day : नवयुग कन्या महाविद्यालय में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस

Independence Day : नवयुग कन्या महाविद्यालय राजेन्द्र नगर लखनऊ में 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय के द्वारा झंडारोहण किया गया।  इस अवसर एन. सी. सी. के कैडेटों द्वारा झंडे को सलामी दी गयी और भारत माता की जय के उद्घोष से महाविद्यालय परिसर गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गयीं  एन .सी .सी. की कैडेट शुभी द्वारा कविता, ऐ हिंद तू आजादहै आजाद रहेगा, जवानों के बदोलत हिंदुस्तान जिंदा है,सुनाई। बी. एस. सी की छात्रा श्रेया और अन्य छात्राओं ने समूह नृत्य तेरा हिमालय प्रस्तुत किया। तिरंगा गीत पर नृत्य बी .काम. की छात्रा पूर्वी और शैली द्वारा प्रस्तुत किया गया। उत्कर्षा  एवं समूह के द्वारा मैं नये भारत का चेहरा  हूं  नृत्य प्रस्तुत किया गया।

Independence Day 2026

मेजर डा मनमीत कौर सोढ़ी ने उच्च शिक्षा निदेशक मोनिका सिंह के संदेश का वाचन किया। एन. सी. सी. की कैडेट सिद्धी और नैन्सी द्वारा  जयतु जननी भारतुम,जयतु जंबूद्वीप भूमि भारतंम  सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। देश गीत कल्पना बी. एस. सी. प्रथम वर्ष द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसे सुनकर सभी भाव विभोर हो गए।एकल नृत्य बी. काम .की अनुष्का द्वारा  देश रंगीला प्रस्तुत किया गया।

अभिव्यक्ति की आजादी कभी भी राष्ट्र विखंडन की नहीं होनी चाहिए : प्राचार्या प्रो मंजुला उपाध्याय

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो मंजुला उपाध्याय ने कहा कि हम इस समय आजादी अमृत काल में चल रहे हैं। इस समय हमें कर्तव्यों का पालन करना है। आज भारत एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आ रहा है। हमे इस समय किसी के बहकावे में ना आकर तार्किक रूप में बात कहना चाहिए। हमें अनेक बलिदानों के बाद आज स्वतंत्रता मिली है। ये समय सतर्क रहने का है। अभिव्यक्ति की आजादी कभी भी राष्ट्र के विखंडन की नहीं होनी चाहिए। छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने देश के प्रति कर्तव्य का पालन करना चाहिए।

Independence Day  2026 in Navyug Kanya Mahavidyalaya

कार्यक्रम का सुंदर संचालन बी. एस.सी. प्रथम सेमेस्टर की पूर्वी और अंजलि ने किया।छात्रा इशिता दुबे बी .एस.सी. पंचम सेमेस्टर ने अपने ओजस्वी विचार प्रस्तुत किये। लोक गायिका, शिप्रा चंद्रा ने ऐ मेरे वतन के लोगों गीत सुनाकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति और एन. सी. सी.के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति के सभी सदस्य प्रो. सीमा सरकार,डा स्नेहा चौधरी,डा .क्षमा तिवारी,डा. रीमा छाबड़ा,डा. अपूर्वा अवस्थी,डा. क्षितिज शुक्ला,डा. गरिमा मिश्रा,डा. सुकन्या तिवारी एवं महाविद्यालय की सभी प्रवक्ताएं और छात्राएं उपस्थित रहीं।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bigg Boss 20

ललित मोदी ने Bigg Boss 20 में शामिल होने की खबरों को बताया फर्जी, बोले- ‘न मुझसे संपर्क हुआ, न शो का हिस्सा बनूंगा’

बिहार में CM सम्राट चौधरी के बड़े ऐलान, स्कूल-कॉलेजों के बाहर तैनात होंगी 5000 ‘पुलिस दीदियां’; युवाओं के लिए 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य