नवयुग कन्या महाविद्यालय में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत – संकल्प अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय, शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, छात्राएँ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेविकाओं ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रव्यापी संबोधन लाइव प्रसारण के माध्यम से सुना।

किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसकी युवा पीढ़ी : मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसकी युवा पीढ़ी होती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, समाज को जागरूक करने तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव हैं।

नशा परिवार को कमजोर बनाता है : मंजुला उपाध्याय
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है तथा परिवार और समाज को भी कमजोर बनाता है। उन्होंने छात्राओं को नशे से दूर रहने एवं अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु एनएसएस स्वयंसेविकाओं, छात्राओं, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने ‘माय भारत (My Bharat)’ पोर्टल के माध्यम से “नशा मुक्त भारत” की डिजिटल शपथ ग्रहण की तथा अपने-अपने प्रमाण-पत्र डाउनलोड किए।
इस अवसर पर प्रो. सीमा पाण्डेय, डॉ. मनीषा बड़ौनिया, डॉ सुनीता सिंह,डॉ. चंदन मौर्य, डॉ. श्वेता उपाध्याय धर, सुश्री दीक्षा, सुश्री नेहा पाण्डे तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में श्रीमती ऋचा पाण्डे, श्री मदन गोस्वामी एवं श्री सुरेन्द्र सहित छात्राएं व महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।


