in , ,

Farewell Party : Navyug Kanya Mahavidyalaya में बी.ए. की छात्राओं का विदाई समारोह सम्पन्न

Farewell Party: नवयुग  कन्या महाविद्यालय में बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्राओं का विदाई समारोह सांस्कृतिक समिति द्वारा हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने महाविद्यालयीन जीवन की यादों को साझा किया, जिससे वातावरण भावुक एवं उल्लासपूर्ण बना रहा।

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का आयोजन छात्रा टीम निलाक्षी शर्मा, वेदिका तिवारी, कोमल रावत, रोशनी, खुशी एवं शुभांगी द्वारा अत्यंत सुनियोजित ढंग से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या एवं प्रवक्ताओं द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुस्कान मिश्रा ने सरस्वती वंदना एवं दीप स्तुति कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूरे कार्यक्रम का संचालन मुस्कान मिश्रा एवं अरुंधति द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।

विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा 

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। रोशनी, वेदिका एवं निलाक्षी के नृत्य प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया, वहीं शुभांगी सिंह ने अपनी स्टैंड-अप कॉमेडी से उपस्थित जनों को खूब हंसाया।

Farewell Party at Navyug Kanya Mahavidyalaya B A Farewell Party

दिव्यांशी को  मिला मिस फेयरवेल”2026 का खिताब

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टाइटल सेरेमनी रही, जिसमें तीन राउंड -रैम्पवाक, टैलेंट, प्रश्नोत्तरी द्वारा दिव्यांशी को मिस फेयरवेल”2026 का खिताब प्रदान किया गया। रश्मि सिंह को प्रथम उपविजेता, नंदिता यादव को द्वितीय उपविजेता, वैष्णवी श्रीवास्तव को ऑल राउंडर तथा शीतल मिश्रा को ब्यूटीफुल स्माइल के खिताब से सम्मानित किया गया।

महाविद्यालय की यादें जीवनभर रहेंगी साथ : प्राचार्य

इस अवसर पर प्राचार्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने महाविद्यालय जीवन की सुंदर यादों को संजोकर रखें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और मित्रों के साथ बिताया गया समय जीवनभर खट्टी-मीठी यादों के रूप में उनके साथ रहेगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन सांस्कृतिक समिति की सदस्य प्रो. सीमा सरकार, प्रो. सीमा पांडे एवं डॉ. सुकन्या तिवारी के मार्गदर्शन में हुआ। निर्णायक मंडल में राजनीति शास्त्र विभाग की डॉ. गीताली रस्तोगी एवं डॉ. श्वेता उपाध्याय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई l

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सरोजनी नगर में आज गूंजेगा भक्ति का सुर: कन्हैया मित्तल की भजन संध्या, भारी भीड़ और सुरक्षा के खास इंतजाम

लखनऊ बार चुनाव में बड़ा घमासान: 116 उम्मीदवार मैदान में, ‘बिना प्रैक्टिस’ वाले भी लड़ रहे चुनाव!