in , ,

Farewell Party at Navyug : नवयुग कन्या महाविद्यालय में बी.एससी. छात्राओं का भव्य और भावुक विदाई समारोह संपन्न

Farewell Party at Navyug :  नवयुग कन्या महाविद्यालय में बी.एससी. अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए एक अत्यंत भावुक और उत्साहपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ

समारोह का औपचारिक शुभारंभ महाविद्यालय की यशस्वी प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर अतिथियों के सम्मान की परंपरा को निभाते हुए प्रो. ऋचा शुक्ला ने प्राचार्या महोदया का स्वागत किया। इसके पश्चात, निर्णायक मंडल की भूमिका निभा रहीं अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. शर्मिता नंदी का अभिनंदन प्रो. मंजू गुप्ता द्वारा किया गया, वहीं अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता कोतवाल का स्वागत प्रो. निनी कक्कड़ द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

महाभारत’ नाटिका से नारी सशक्तिकरण का संदेश

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में छात्राओं ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत द्वितीय वर्ष की छात्राओं के ऊर्जावान सामूहिक नृत्य से हुई। इसके उपरांत द्वितीय वर्ष की ही छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ‘महाभारत’ पर आधारित एक अत्यंत गंभीर और ज्ञानवर्धक नाटिका ने सभी को झकझोर कर रख दिया। इस प्रस्तुति में नारी शक्ति और स्वाभिमान का चित्रण करते हुए “सुनो द्रौपदी, अब गोविंद न आएंगे” के कड़े संदेश के माध्यम से छात्राओं को यह सीख दी गई कि आज के युग में उन्हें अपनी रक्षा और अधिकारों के लिए स्वयं समर्थ बनना होगा।

कविता पाठ में झलकी भावनाएं और यादें

इसी गंभीरता को आगे बढ़ाते हुए अंतिम वर्ष की छात्रा जीनत बानो और प्राची तिवारी ने अपनी स्वयं रचित कविताओं का पाठ किया। उनकी कविताओं ने कॉलेज के दिनों की यादों और भविष्य के संघर्षों को इतने सुंदर शब्दों में पिरोया कि सबकी आँखें नम हो गईं।

नृत्य नाटिका और थीम आधारित प्रस्तुतियों ने मन मोहा 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अगले चरण में प्रथम वर्ष की छात्राओं ने ‘ड्रीमी डिल्यूजन’ थीम पर आधारित एक नृत्य नाटिका पेश की, जिसने भ्रम की काल्पनिक दुनिया से बाहर निकलकर सदैव वास्तविकता में जीने का गहरा संदेश दिया। इसी क्रम में छात्राओं ने “म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के” के जज़्बे को मंच पर जीवंत करते हुए अपनी असीमित क्षमताओं का परिचय दिया। इसके उपरांत प्रथम वर्ष की छात्राओं के संयुक्त नृत्य तथा छात्राओं की मनमोहक ‘डुओ’ प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। नृत्य प्रदर्शनों का समापन द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा ‘हॉरर थीम’ पर आधारित एक रोमांचक और अनूठे नृत्य के साथ हुआ, जिसने पूरे हॉल में एक अलग ही रोमांच पैदा कर दिया।

Farewell Party at Navyug Kanya Mahavidyalaya

सृष्टि मिश्रा बनी ‘मिस फेयरवेल 2026’

समारोह का मुख्य आकर्षण ‘मिस फेयरवेल’ प्रतियोगिता रही, जो तीन कड़े राउंड्स में संपन्न हुई। प्रथम राउंड में छात्राओं ने रैंप वॉक के जरिए अपना आत्मविश्वास प्रदर्शित किया, द्वितीय राउंड में उनके टैलेंट को परखा गया और तृतीय राउंड में निर्णायकों के तीक्ष्ण सवालों का जवाब देकर छात्राओं ने अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय दिया।

भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहें छात्राएं : प्राचार्य 

इन राउंड्स के मध्य प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने और महाविद्यालय के संस्कारों को जीवन में उतारने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की गई, जिसमें सृष्टि मिश्रा को ‘मिस फेयरवेल 2026’ के प्रतिष्ठित खिताब से नवाजा गया। इसके साथ ही प्रज्ञा पटवा प्रथम रनर-अप और शताक्षी त्रिवेदी द्वितीय रनर-अप घोषित की गईं।

अनुष्का और संजना की जोड़ी ने किया कार्यक्रम का सफल संचालन 

विशिष्ट श्रेणियों में अमनदीप कौर को ‘मिस बेस्ट ड्रेस्ड’ को प्राची तिवारी को ‘मिस बेस्ट स्माइल’ का पुरस्कार मिला।कार्यक्रम में विज्ञान संकाय की सभी प्रवक्ताएं मौजूद रहीं।कार्यक्रम का सफल संचालन द्वितीय वर्ष की अनुष्का और संजना की जोड़ी ने अपनी प्रभावी वाक्पटुता और शायरी के साथ किया, जिन्होंने शुरू से अंत तक दर्शकों में उत्साह बनाए रखा।विदाई की इस बेला में सभी छात्राओं ने अपने गुरुजनों का आभार व्यक्त किया और सामूहिक तस्वीरों के माध्यम से इन अनमोल क्षणों को सदैव के लिए संजो लिया।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सीईसी के खिलाफ महाभियोग पर बड़ा फैसला! 193 सांसदों का प्रस्ताव खारिज—क्या थे आरोप?

Sri Krishna Dutt Academy Admission Open Best degree college of Lucknow

Sri Krishna Dutt Academy Admission Open : Sri Krishna Dutt Academy में सत्र 2026–27 के लिए एडमिशन शुरू, ITEP सहित कई कोर्स में दाखिले शुरू