in , ,

नवयुग कन्या महाविद्यालय में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया गणपति महोत्सव

गणपति महोत्सव : नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ में प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय की अध्यक्षता में गणपति महोत्सव का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। महोत्सव का आयोजन प्रोफेसर सीमा सरकार के संयोजकत्व में ऑफिस के श्री मदन गोस्वामी, श्री संजय कुमार श्रीवास्तव और लाइब्रेरी के शैलेंद्र कुमार के सहयोग से किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने भगवान गणेश को बुद्धि, विवेक, ज्ञान एवं मंगल के देवता बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गणेश आराधना का विशेष महत्व है। गणपति महोत्सव हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ एकता, सद्भाव और सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करता है।

गणपति महोत्सव

महाविद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक की सहभागिता 

महाविद्यालय की सम्मानित प्रवक्ता गण, छात्राएं एवं कर्मचारी गण द्वारा भक्ति भाव से पूजा ,अर्चना एवं आरती की गई तथा प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित सभी लोगों ने भगवान श्री गणेश से महाविद्यालय, छात्राओं एवं समस्त समाज के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं मंगलकामना के साथ हुआ। गणपति महोत्सव ने महाविद्यालय में आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ सांस्कृतिक उल्लास और आपसी सौहार्द का वातावरण निर्मित किया।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

US Space Force: अंतरिक्ष में हथियारों की मौजूदगी का खुलासा! अमेरिका ने पहली बार मानी ‘स्पेस-कंट्रोल’ क्षमता, रूस-चीन पर टिकी नजर

कर्मचारी सम्मान समारोह

कर्मचारी सम्मान समारोह : नवोदय विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारियों के सम्मान में सजा नवोदय परिवार का भव्य मंच, गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प