in , ,

Unifest 2026 : Unity P.G. College में यूनिफेस्ट–2026 का भव्य शुभारम्भ

कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के चेयरमैन एवं मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री इम्तियाज मुर्तजा ने दीप प्रज्वलन कर किया।

Unifest 2026 : Unity P.G. College सेक्टर-बी, बसंत कुंज, आई.आई.एम. बाईपास रोड, लखनऊ में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव यूनिफेस्ट–2026 का भव्य शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के चेयरमैन एवं मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री इम्तियाज मुर्तजा ने दीप प्रज्वलन कर किया।

Unifest 2026

इस अवसर पर कॉलेज की वाइस चेयरपर्सन श्रीमती समीना इम्तियाज, सचिव श्री मर्तज़ा हसनैन खान, यूनिफेस्ट की संयोजक मिस असमा जावेद, प्राचार्य डाॅ. सुनील धवन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Unifest 2026

इस वर्ष यूनिफेस्ट–2026 को विशेष रूप से अवध राज्य की राजधानी के फैज़ाबाद से लखनऊ स्थानांतरण के 250 वर्ष पूर्ण होने की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। साथ ही महोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भारतीय ज्ञान प्रणाली एवं नई शिक्षा नीति (एन.ई.पी.-2020) के तत्वों को भी समाहित किया गया है।

Unifest 2026

महोत्सव के प्रथम दिन 7 फरवरी को रंगोली, नुक्कड़ नाटक, कोलाज मेकिंग, फेस पेंटिंग, मेहंदी, स्लैम पोएट्री, फोटोग्राफी, गायन (सोलो एवं ग्रुप) सहित अनेक सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दूसरे दिन 8 फरवरी 2026 को रैम्प शो, एलुमिनाई मीट, पुरस्कार वितरण समारोह तथा फेट का आयोजन किया जाएगा।

यूनिफेस्ट–2026 विद्यार्थियों की रचनात्मकता, सांस्कृतिक विरासत एवं शैक्षणिक नवाचार को मंच प्रदान करने का एक सशक्त प्रयास है।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कैंसर जागरूकता संगोष्ठी : श्री कृष्ण दत्त एकेडमी में कैंसर जागरूकता संगोष्ठी का सफल आयोजन, “रोकथाम, पहचान एवं देखभाल” विषय पर विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

T20 World Cup 2026: कप्तान सूर्या की तूफानी फिफ्टी, सिराज की घातक गेंदबाजी; भारत ने USA को 29 रन से हराया