in , ,

Dhurandhar 2 Box Office Collection : रणवीर सिंह की फिल्म ने भारत में ₹847 करोड़, वर्ल्डवाइड ₹1365 करोड़ पार कर तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Box Office Collection: Ranveer Singh और आदित्य धर की जोड़ी ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। उनकी फिल्म Dhurandhar 2 11 दिनों में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection Ranveer Singh Sara Arjun motorcycle

11 दिनों में 847 करोड़ का धमाका

Ranveer Singh स्टारर इस स्पाई थ्रिलर ने दूसरे रविवार को 68 करोड़ की शानदार कमाई के साथ भारत में कुल 847 करोड़ नेट का आंकड़ा छू लिया है। इसी के साथ फिल्म ने अपनी पिछली कड़ी ‘धुरंधर’ के 840 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day

दूसरे वीकेंड में जबरदस्त उछाल

वीकडेज में मामूली गिरावट के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर जोरदार वापसी की, जहां शुक्रवार को उसने 41.75 करोड़ का collection किया,  वहीं शनिवार को 62.85 करोड़ और रविवार को 68 करोड़ का collection Dhurandhar 2 ने किया। यह ट्रेंड साफ दिखाता है कि दर्शकों में फिल्म का क्रेज लगातार बढ़ रहा है।

Dhurandhar 2 Music too good

विदेशों में भी रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

Aditya Dhar के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने इंटरनेशनल मार्केट में भी जबरदस्त पकड़ बनाई है। ओपनिंग वीकेंड में 22 मिलियन डॉलर जबकि अब तक कुल: 38 मिलियन डॉलर+ कमा चुकी है।

फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में Baahubali 2: The Conclusion का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

Dhurandhar 2 World collection

वर्ल्डवाइड 1365 करोड़ के पार

दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का कुल कलेक्शन अब 1365 करोड़ पहुंच चुका है। इसके साथ ही यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में टॉप 4 के करीब पहुंच गई है।

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ R. Madhavan, Arjun Rampal, Sanjay Dutt और Sara2000 करोड़ की ओर तेज रफ्तार

2000 करोड़ की ओर तेज रफ्तार

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस रफ्तार से ‘धुरंधर 2’ आगे बढ़ रही है, वह जल्द ही 2000 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक और बड़ा कीर्तिमान होगा। Arjun जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। 19 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लखनऊ में पुलिस पर हमला! चप्पलों से पिटाई, वर्दी फाड़ी—CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

20 साल बाद खुला वन्यजीव तस्करी का राज! चीता-तेंदुए के अंगों के साथ पकड़े गए 6 दोषियों को सजा