Dhurandhar 2 Box Office Collection: धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान खड़ा किया है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। महज 3 दिनों में 575 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन करके फिल्म ने न सिर्फ साल 2026, बल्कि हिंदी सिनेमा के अब तक के कई बड़े रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है।

Dhurandhar 2 का जबरदस्त क्रेज
शनिवार को जहां फिल्म ने हिंदी सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा दिन दर्ज किया था, वहीं रविवार को भी थिएटरों के बाहर दर्शकों की लंबी कतारें साफ इशारा कर रहा है क्रेज जरा भी कम नहीं हुआ है। कई शहरों में सिनेमाघर 24 घंटे तक खुले रहे, और कुछ जगहों पर एक ही दिन में 35 से 40 शोज तक चलाए गए। इसके बावजूद टिकट मिलना आसान नहीं था, जो फिल्म की डिमांड को साफ दर्शाता है।

रणवीर सिंह का करियर-बेस्ट परफॉर्मेंस
इस जबरदस्त सफलता के पीछे सबसे बड़ा हाथ है Ranveer Singh का, जिन्होंने अपने करियर की सबसे दमदार और इंटेंस परफॉर्मेंस दी है। फिल्म में उनका एक्शन, स्क्रीन प्रेजेंस और इमोशनल डेप्थ दर्शकों को पूरी तरह बांधकर रख रही है। यही वजह है कि हर शो में सीटें फुल जा रही हैं और लोग बार-बार फिल्म देखने पहुंच रहे हैं।

सारा अर्जुन ने जोड़ा इमोशनल कनेक्ट
फिल्म की एक और मजबूत कड़ी बनी हैं Sara Arjun, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से कहानी में भावनात्मक वजन जोड़ा है। उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है, और वह फिल्म के इमोशनल एंगल को मजबूती देती नजर आती हैं। रणवीर और सारा की केमिस्ट्री भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है, जो फिल्म को सिर्फ एक एक्शन एंटरटेनर नहीं, बल्कि एक कम्पलीट पैकेज बनाती है।

पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ से बढ़ी Dhurandhar 2 की रफ्तार
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो धुरंधर 2 बहुत जल्द कई बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ सकती है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ, जबरदस्त स्टार पावर और बड़े पैमाने पर रिलीज ने इसे एक मेगा ब्लॉकबस्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ा दिया है। अगर यही ट्रेंड बना रहा, तो फिल्म बहुत जल्द 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है और नए बेंचमार्क सेट कर सकती है। जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, वह साफ संकेत देती है कि यह बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक राज करने वाली है।


