in

World Cup 2027 : तीसरे खिताब के लिए टीम इंडिया का मास्टर प्लान तैयार, IPL 2026 बनेगा सेलेक्शन का रण

टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अभी से मजबूत रणनीति बनानी शुरू कर दी है। आईपीएल 2026 इस टीम के चयन में निर्णायक भूमिका निभाएगा। अगर युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का सही संतुलन बनता है, तो भारत तीसरा वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच सकता है।

World Cup 2027 : Back-to-back T-20 World Cup जीतकर इतिहास रच चुकी भारतीय टीम अब एक और बड़ी उपलब्धि की ओर बढ़ रही है। टीम इंडिया का अगला लक्ष्य वनडे वर्ल्ड कप 2027 है, जहां वह तीसरा खिताब जीतकर अपनी जर्सी पर तीसरा स्टार जोड़ना चाहती है। इसी मिशन को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं।

20 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलेक्टर्स ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए करीब 20 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खासतौर पर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के दौरान नजर रखी जाएगी।

हालांकि, सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा अगले वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे या नहीं, इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है।

World Cup 2026 Virat Kohli RCB

IPL 2026 बनेगा चयन का बड़ा मंच

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा और यही टूर्नामेंट खिलाड़ियों के चयन में अहम भूमिका निभाएगा। सेलेक्शन कमेटी के सदस्य स्टेडियम में जाकर और टीवी के जरिए खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से विश्लेषण करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, हर सेलेक्टर को हर हफ्ते कम से कम एक मैच देखने का निर्देश दिया गया है ताकि सभी खिलाड़ियों का निष्पक्ष आकलन हो सके।

टी20 वर्ल्ड कप नहीं, पूरा फोकस वनडे पर

रिपोर्ट के अनुसार, सेलेक्टर्स इस दौरान टी20 विश्व कप 2028 या अन्य टूर्नामेंट को ध्यान में नहीं रखेंगे। उनका पूरा फोकस सिर्फ वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए सही टीम तैयार करने पर रहेगा।

World Cup 2027 Bumrah IPL 2026

तेज गेंदबाजों पर खास नजर

गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाजों पर विशेष ध्यान रहेगा। वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी टीम के अहम खिलाड़ी माने जा रहे हैं।

चोट से जूझ रहे हर्षित राणा की वापसी पर भी सेलेक्टर्स नजर बनाए रखेंगे।

संभावित 20 खिलाड़ियों की सूची

वर्ल्ड कप 2027 के लिए जिन खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उनमें प्रमुख नाम हैं:

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, केएल राहुल, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 साल में 242 करोड़ पौधे! Yogi Adityanath का बड़ा दावा—UP में आबादी जितनी जमीन पर होंगे पेड़

Dhurandhar 2 Box Office Collection: 3 दिनों में 575 करोड़, रणवीर सिंह का तूफान जारी