BIGG Boss 19 Top 5 List: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के ग्रैंड फिनाले में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। हर दर्शक के जेहन में बस यही सवाल घूम रहा है कि इस सीजन का विनर कौन होगा। गौरव खन्ना पहले ही टिकट टू फिनाले जीतकर अपनी दावेदारी फिनाले वीक में पक्की कर चुके हैं, वहीं अशनूर कौर और शहबाज बदेशा के बाहर होने की खबर वायरल हो रही है। इसी बीच बिग बॉस लाइवफीड ने शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी कर दी है जो पिछले हफ्ते के ट्रेंड के आधार पर तैयार की गई है।
टॉप 5 में नंबर 3 पर यह खिलाड़ी
टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो में गौरव खन्ना (GAURAV Khanna) को भले ही टिकट टू फिनाले मिल गया हो, लेकिन लिस्ट में उन्हें पांचवीं पोजिशन मिली है। नंबर चार पर मौजूद हैं Pranit More जिनका खेल जनता को काफी पसंद आ रहा है, उनके BB Show को housemates के साथ साथ जनता भी पसंद कर रही है।
अपनी गायकी और सीजन को एक दमदार शुरुआत दिलाने के लिए चर्चा में रहे कंटेस्टेंट अमाल मलिक (Amaal Maalik) टॉप 5 की लिस्ट में नंबर 3 पर अपनी जगह पक्की किए हुए हैं। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि नंबर 2 और नंबर 1 पर कौन है? चलिए जानते हैं।
पहली पोजिशन पर यह खिलाड़ी
कहते हैं, बदनाम होंगे तो क्या नाम ना होगा। कुछ इसी तर्ज पर फरहाना भट लिस्ट में लगातार आगे निकलती चली गई हैं। बीते कुछ हफ्तों से फरहाना भट (Farhana Bhatt) की फैन फॉलोइंग बहुत तेजी से आगे बढ़ी है और अब फिनाले वीक से ठीक पहले भी वो टॉप 5 में दूसरी पोजिशन पर बनी हुई हैं। दिलचस्प बात यह है कि शो के भीतर बहुत सारी कॉन्ट्रोवर्सी के बावजूद टॉप 5 की लिस्ट में तान्या मित्तल (Tanya Mittal) पहली पोजिशन पर काबिज हैं, लेकि क्या वो इस सीजन की विनर का खिताब जीतेंगी? यह भी जल्द ही साफ हो जाएगा।


