लखनऊ। राजधानी लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने बड़ा खुलासा करते हुए 1800 किलो मिलावटी पनीर से लदा ट्रक पकड़ा है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के पास संदिग्ध लगने पर उसका सैंपल लिया गया, जिसकी जांच रिपोर्ट फेल हो गई। इसके बाद प्रशासन ने पूरी खेप को जेसीबी से गड्ढा खोदकर नष्ट करा दिया।
टोल प्लाजा पर पकड़ा गया संदिग्ध ट्रक
शुक्रवार-शनिवार रात लगभग 2 बजे टोल टैक्स के पास पुलिस और FSDA की टीम ने हरियाणा नंबर के एक ट्रक को रोककर पूछताछ की।
ट्रक हसनपुर (हरियाणा) से पनीर लेकर बाराबंकी जिले के दरियाबाद जा रहा था।
ट्रक चालक की पहचान दिलशाद के रूप में हुई।
दस्तावेजों में कई गड़बड़ियां मिलने पर वाहन को सीज कर थाने भिजवा दिया गया।
प्रारंभिक जांच में ही पनीर की गुणवत्ता को लेकर संदेह हुआ, इसी आधार पर सैंपल लैब भेजा गया।
जांच रिपोर्ट फेल—गंभीर मिलावट की पुष्टि
शनिवार को FSDA की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें पाया गया कि—
-
पनीर मानक गुणवत्ता पर खरा नहीं उतरा
-
इसमें गंभीर स्तर की मिलावट थी
-
ऐसा पनीर मानव उपभोग के लायक नहीं था
विभाग के अनुसार मिली जानकारी से ऐसा लगता है कि यह पूरा माल लखनऊ के लिए खपाने की तैयारी थी।
जेसीबी से गड्ढा खोदकर 1800 किलो पनीर नष्ट
रिपोर्ट फेल होने के बाद प्रशासन ने पनीर को तुरंत नष्ट करने का आदेश दिया।
पारा क्षेत्र में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर सारा 1800 किलो पनीर जमीन में दफनाया गया।
विभाग की ओर से बताया गया कि खाद्य सामग्री से खिलवाड़ पर अब ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी लागू है, इसलिए इतनी बड़ी कार्रवाई की गई।
पनीर की कीमत लगभग 5 लाख रुपए
जप्त पनीर की अनुमानित कीमत—
₹4.5 लाख से ₹5.4 लाख आंकी गई है।
FSDA अब यह भी जांच कर रही है कि—
-
यह माल किन दुकानों/गोदामों पर उतरने वाला था
-
सप्लाई नेटवर्क में कौन-कौन शामिल था
-
मिलावट का स्रोत कहाँ है
विभाग का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई सख्ती से जारी रहेगी।


