in , ,

लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप: 20 देशों के 250 खिलाड़ी होंगे शामिल, चैंपियन को मिलेंगे 2 करोड़ 16 लाख रुपए

योनेक्स सनराइज बीबीडी अकादमी में 25 से 30 नवंबर तक होगा सुपर 300 टूर्नामेंट; भारत के 152 खिलाड़ी उतरेगे मैदान में, एचएस प्रणय, श्रीकांत और उन्नति हुड्डा पर नज़र।

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी 25 से 30 नवंबर तक एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन का केंद्र बनने जा रही है। गोमती नगर स्थित योनेक्स सनराइज बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में इस बार सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल HSBC वर्ल्ड टूर सुपर 300 चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 20 देशों के 250 खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं।

टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 2,40,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.16 करोड़ रुपए) है, जो विजेताओं के बीच विभिन्न श्रेणियों में वितरित की जाएगी।


भारतीय खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका

भारत के 152 खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में उतरेंगे। पूर्व चैंपियन किदांबी श्रीकांत, अनुभवी एचएस प्रणय, युवा प्रतिभाएं प्रियांशु राजावत और उन्नति हुड्डा प्रमुख आकर्षण होंगी।

हालाँकि इस बार दो बड़े नाम—पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन—टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

महिला युगल में पिछले साल की उपविजेता जोड़ी त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद पी खास ध्यान आकर्षित करेगी।


दर्शकों के लिए बड़ा अवसर—प्रवेश निशुल्क

यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नवनीत सहगल ने बताया कि टूर्नामेंट में दर्शकों के प्रवेश पर कोई शुल्क नहीं रखा गया है।
उन्होंने कहा—
“लखनऊ हमेशा से खेलों की सरजमीं रहा है। यहां इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का आना युवाओं के लिए प्रेरणा है।”

सेमीफाइनल और फाइनल मैचों का लाइव प्रसारण दूरदर्शन और Wave OTT पर होगा।

विराज सागर दास ने कहा कि सैयद मोदी चैंपियनशिप अब लखनऊ की पहचान बन चुकी है और शहर की खेल संस्कृति को विश्व स्तर पर स्थापित कर रही है।


टूर्नामेंट मैनेजर और UP की महिला खिलाड़ियों की उपलब्धि

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने टूर्नामेंट संचालन के लिए जेड. सोफिया शीरर होर्वाथ को मैनेजर नियुक्त किया है।

इस बार यूपी की कई महिला खिलाड़ियों ने मुख्य ड्रा में जगह बनाई है, जिनमें शामिल हैं:

  • श्रुति मिश्रा

  • समृद्धि सिंह

  • सोनाली सिंह

  • तनीषा सिंह

श्रुति मिश्रा मिश्रित युगल में आयुष अग्रवाल के साथ कोर्ट में उतरेंगी।


25 नवंबर से क्वालीफाइंग और उसी दिन से मुख्य ड्रा

टूर्नामेंट के तहत पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल—सभी वर्गों में 32-32 स्थान का मुख्य ड्रा रखा गया है।

शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी—पुरुष एकल

  • जिया हेंग जेसन तेह (सिंगापुर – विश्व रैंक 19)

  • आयुष शेट्टी (भारत – 32)

  • किरण जॉर्ज (भारत – 39)

  • किदांबी श्रीकांत (भारत – 41)

महिला एकल के प्रमुख दावेदार

  • उन्नति हुड्डा (भारत – रैंक 28)

  • नोज़ोमी ओकुहारा (जापान – 29)

  • नेस्लिहान अरीन (तुर्किये – 34)

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लखनऊ में भागवत बोले—‘धर्म के लिए लड़ना होगा’; योगी बोले—‘RSS सामाजिक सहयोग से चलता है, विदेशी फंडिंग से नहीं’

लखनऊ में 101 रुपये के विवाद पर डिलीवरी एजेंट की पीट-पीटकर हत्या, 72 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार