in , ,

National Conference : SRI Krishna Dutt Academy में “Recent Trends in Animals and Allied Sciences” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का होगा आयोजन

National Conference : Sri Krishna Dutt Academy (Autonomous College), लखनऊ, के तत्वावधान में तथा Indian Zoological Welfare Society, लखनऊ के सहयोग से दिनांक *27–28 फरवरी, 2026* को दो दिवसीय *राष्ट्रीय सम्मेलन* का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का विषय है — *“Recent Trends in Animals and Allied Sciences”*

इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य पशु विज्ञान एवं संबद्ध क्षेत्रों में हो रहे नवीन शोध, उभरती प्रवृत्तियों तथा समसामयिक विषयों पर वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को एक साझा मंच प्रदान करना है। देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से आमंत्रित विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिक इस अवसर पर अपने विचार एवं शोध प्रस्तुत करेंगे।

सम्मेलन के अंतर्गत मुख्य वक्तव्य, तकनीकी सत्र, शोध-पत्रों की मौखिक प्रस्तुतियाँ तथा पोस्टर प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएँगी। महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के प्राध्यापकगण, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएँ सम्मेलन में सहभागिता हेतु आमंत्रित हैं।

रजिस्ट्रेशन एवं abstarct सबमिट करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2026 तक है।

विस्तृत विवरणिका (ब्रॉशर) एवं पंजीकरण प्रपत्र संदर्भ हेतु उपलब्ध हैं। प्रतिभागियों से अनुरोध है कि पंजीकरण पूर्ण करने के उपरांत अपनी सहभागिता की पुष्टि करें। यह राष्ट्रीय सम्मेलन देशभर के शैक्षणिक एवं शोध समुदाय के लिए ज्ञान-विनिमय, वैज्ञानिक संवाद एवं अकादमिक सहयोग को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध होगा।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Assam Politics Shock: भूपेन बोरा ने छोड़ी कांग्रेस, चुनाव से पहले बड़ा झटका; क्या बदलेंगे सियासी समीकरण?

थाने के अंदर खड़ी SUV पर पुरानी नंबर प्लेट! HSRP नियमों के बीच उठे बड़े सवाल