in , ,

Annual Meet : Recent Trends in Animal and Allied Sciences पर राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

Annual Meet : Indian Zoological Welfare Society (लखनऊ) द्वारा Sri Krishna Dutt Academy के सहयोग से 27–28 फरवरी 2026 को श्री कृष्णा दत्त अकादमी परिसर, वृंदावन योजना, लखनऊ में आयोजित 1st Annual Meet के अंतर्गत “Recent Trends in Animal and Allied Sciences” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारम्भ आज 27 फरवरी को प्रथम दिवस के कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ।

Annual Meet

सम्मेलन के प्रथम दिन देशभर से आए शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों, पर्यावरणविदों, न्यूरो एवं कॉग्निटिव वैज्ञानिकों तथा विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। उद्घाटन सत्र में पशु कल्याण एवं संबद्ध विज्ञानों के क्षेत्र में नवीनतम शोध, नवाचारों तथा उभरती चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए तथा प्रतिभागियों के साथ ज्ञानवर्धक संवाद स्थापित किया।

Annual Meet

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में M. L. B. Bhatt, निदेशक, Kalyan Singh Super Specialty Cancer Institute ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। Mr. Manish Singh, Director, SKD Group of Education ने ऐसे शैक्षणिक मंचों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने, पर्यावरणीय जागरूकता विकसित करने तथा विद्यार्थियों और शोधार्थियों में बहुविषयी अधिगम को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में M. L. B. Bhatt, निदेशक, Kalyan Singh Super Specialty Cancer Institute ने वैज्ञानिक अनुसंधान और पशु कल्याण के क्षेत्र में अंतःविषयी सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

Annual Meet

अन्य विशिष्ट अतिथियों में Ms. Nisha Singh, Deputy Director, SKD Group of Education तथा Ms. Kusum Batra, Assistant Director, SKD Academy शामिल हैं। सोसाइटी के संगठनात्मक नेतृत्व में Dr. P. R. Yadav (President), Dr. Srikanta K. Rath (Executive President), Dr. Santosh K. Kedar (Vice President) तथा Dr. Rajesh Kumar Kharwar (General Secretary) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस सम्मेलन का समन्वयन Dr. Manjari Shukla एवं Dr. Neharshi Srivastava द्वारा Organizing Secretaries के रूप में किया जा रहा है।

Annual Meet

प्रथम दिवस का कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं ज्ञानवर्धक रहा। सम्मेलन का द्वितीय दिवस 28 फरवरी को विभिन्न तकनीकी सत्रों, शोध प्रस्तुतियों एवं समापन समारोह के साथ आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन ज्ञान के आदान-प्रदान, अंतःविषयी सहयोग तथा युवा शोधार्थियों और पेशेवरों के बीच Animal and Allied Sciences के क्षेत्र में अनुसंधान और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INS Anjadip की एंट्री से समंदर में बढ़ा भारत का ‘डॉल्फिन हंटर’ दमखम, दुश्मन पनडुब्बियों पर अब कड़ी नजर

दिल्ली शराब नीति केस में बड़ा फैसला: केजरीवाल–सिसोदिया बरी, कोर्ट बोला- CBI ने ‘साजिश की कहानी’ गढ़ी