in , ,

SKD GROUP की सभी शाखाओं में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

SKD Group of Education  की सभी शाखाओं में शिक्षक दिवस(Teacher’s Day) हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार ने शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और आभार व्यक्त करते हुए उनके अमूल्य योगदान को सराहा।

शिक्षकों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन

समारोह के दौरान शिक्षकों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान एवं समर्पण के लिए सम्मानित एवं अभिनंदित किया गया तथा विशेष उपहार भेंट कर उनके प्रति आभार एवं सम्मान व्यक्त किया गया।

विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका : मनीष सिंह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एस.के.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक मनीष सिंह ने शिक्षकों से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए अपने विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बनने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षकों की समर्पण भावना की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के चरित्र, आत्मविश्वास और भविष्य के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

कार्यक्रम में एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक श्री मनीष सिंह, उपनिदेशिका श्रीमती निशा सिंह एवं सहायक निदेशिका श्रीमती कुसुम बत्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और योगदान की सराहना की।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रूस-यूक्रेन युद्ध में 3 दिन की रोक से मचा हलचल! पुतिन के आदेश के बाद उठे सवाल- क्या अब खत्म होगी जंग?

अमेरिका के 3 ऑयल टैंकरों पर ईरान के हमले का दावा! खार्ग द्वीप के बाद बढ़ा तनाव, अमेरिका को दी बड़े अंजाम की चेतावनी