in , ,

Guru Poornima: SKD Academy में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई

Guru Poornima : SKD Academy की सभी शाखाओं में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके अमूल्य योगदान को नमन किया। शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के जीवन निर्माण एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक भाषण, भक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति में गुरु के सर्वोच्च स्थान एवं उनके महत्व को रेखांकित किया।

BVA छात्र ब्रॉन्ज मेडल के लिए चयनित

इस अवसर पर एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक मनीष सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु ही वह मार्गदर्शक शक्ति हैं, जो विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार एवं उत्कृष्टता की राह पर अग्रसर करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुजनों का सदैव सम्मान करने तथा उनके द्वारा दिए गए जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्था ने भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण तथा गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्यपरक शिक्षा प्रदान करने के अपने संकल्प को पुनः दोहराया।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CJP का बड़ा दांव! राकेश टिकैत से हुई अहम मुलाकात, क्या किसान-युवा आंदोलन मिलकर सरकार को देंगे नई चुनौती?

KKK15 : खत्म हुआ इंतजार, 1 अगस्त से शुरू होगा खतरों का रोमांच, रोहित शेट्टी के साथ 13 सितारे दिखाएंगे दम