NEET 2027 : मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2027 की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए SKD New Standard Coaching Institute ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के अनुरूप तैयारी पर विशेष जोर देते हुए नई पहल शुरू की है। संस्थान की ओर से विद्यार्थियों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माहौल से परिचित कराने के उद्देश्य से CBT पैटर्न पर अभ्यास की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है। बदलते परीक्षा वातावरण को देखते हुए विद्यार्थियों के लिए केवल विषयों की तैयारी करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें परीक्षा के डिजिटल प्रारूप से भी परिचित होना जरूरी है। CBT आधारित अभ्यास के माध्यम से विद्यार्थी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रश्न पढ़ने, उत्तर दर्ज करने, प्रश्नों के बीच नेविगेट करने और निर्धारित समय में पेपर पूरा करने का अभ्यास कर सकेंगे।
Practice Like the Real Exam पर जोर
संस्थान Practice Like the Real Exam पर विशेष जोर दे रही है जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा जैसा वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि परीक्षा के दौरान कंप्यूटर आधारित प्रणाली को लेकर किसी तरह की झिझक या असहजता न रहे। नियमित मॉक टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थी अपनी तैयारी का मूल्यांकन करने के साथ-साथ समय प्रबंधन और प्रश्न हल करने की रणनीति में भी सुधार कर सकते हैं।
SKD New Standard Coaching Institute में NEET 2027 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू है। लखनऊ में इसके केंद्र हजरतगंज, आशियाना और राजाजीपुरम में संचालित हैं, वहीं बाराबंकी में बरेल चैराहा तथा सिविल लाइंस क्षेत्र में संचालित हैं।
NEET की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए CBTआधारित अभ्यास इसलिए भी महत्वपूर्ण हो सकता है क्योंकि पारंपरिक रूप से विद्यार्थी किताबों, प्रिंटेड प्रश्नपत्रों और OMR शीट के माध्यम से अभ्यास करते रहे हैं। कंप्यूटर पर नियमित अभ्यास से विद्यार्थियों को डिजिटल परीक्षा प्रणाली की कार्यप्रणाली समझने में मदद मिल सकती है।
NEET जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षा में सफलता के लिए विषयों की मजबूत समझ के साथ नियमित रिवीजन, मॉक टेस्ट, समय प्रबंधन और परीक्षा के अनुरूप अभ्यास आवश्यक है। CBT आधारित मॉक टेस्ट विद्यार्थियों को अपनी कमजोरियों की पहचान करने और उन्हें समय रहते सुधारने का अवसर दे सकते हैं।
NEET 2027 के लिए Admission Open हैं, इच्छुक विद्यार्थी संस्थान की वेबसाइट www.neetlive.co.in के माध्यम से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


