in ,

लखनऊ में अगले हफ्ते बारिश की संभावना: 15 सितंबर के बाद मौसम में बदलाव की आशंका

शहर के कुछ हिस्सों में तेज धूप, कुछ में घने बादल छाए; उमसभरी गर्मी का दौर बना हुआ

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मौसम का मिजाज आज सुबह से दो रंगों में नजर आ रहा है। शहर के कुछ हिस्सों में तेज धूप ने लोगों को झुलसा दिया, तो वहीं कई क्षेत्रों में घने बादल छाए हुए हैं। उमसभरी गर्मी का दौर लगातार जारी है, जिससे लोगों को दिनभर पसिना बहाना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, शनिवार को गोमतीनगर इलाके में दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इसके बावजूद तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि 15 सितंबर के बाद उत्तर भारत में मानसून की सक्रियता के कारण लखनऊ में अच्छी बारिश की संभावना है। यह बदलाव लोगों के लिए राहत का पैगाम लेकर आएगा, क्योंकि पिछले दिनों उमसभरी गर्मी ने आमजन की हालत को कठिन बना दिया था।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले सप्ताह उत्तर-पश्चिमी हवाओं के बढ़ने से लखनऊ सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश के आसार बढ़ेंगे। विशेषज्ञों ने कहा है कि जल्द ही शहर में एक अच्छी बारिश की प्रणाली विकसित होने की उम्मीद है, जो तापमान को सामान्य बनाएगी और उमस से राहत दिलाएगी।

आमजन पर असर

लखनऊ के नागरिक फिलहाल दोधारी मौसम का सामना कर रहे हैं। सुबह तेज धूप और दोपहर में बादल छाने से तापमान में उतार-चढ़ाव का असर देखने को मिल रहा है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि अचानक मौसम में बदलाव से स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। वहीं किसानों ने बारिश के लिए उम्मीद जता दी है

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लखनऊ में ताबड़तोड़ फायरिंग: युवक को कमर से बुलेट आर-पार, इलाके में फैली सनसनी

लखनऊ में BEO से महिला टीचर और रिश्तेदार ने की मारपीट: सरकारी दस्तावेज फाड़े, जान से मारने की धमकी