in ,

लखनऊ में BEO से महिला टीचर और रिश्तेदार ने की मारपीट: सरकारी दस्तावेज फाड़े, जान से मारने की धमकी

लखनऊ शिक्षा विवाद, BEO पर मारपीट, FLN प्रशिक्षण कार्यक्रम विवाद, प्राथमिक विद्यालय नरही, प्रमेंद्र कुमार शुक्ल

लखनऊ। हजरतगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय नरही में आयोजित एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एक गंभीर विवाद सामने आया है। खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) प्रमेंद्र कुमार शुक्ल के साथ सरकारी दस्तावेज फाड़ने और मारपीट करने का मामला सामने आया है।

सूत्रों के अनुसार, प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एक महिला शिक्षिका और उसके रिश्तेदार ने BEO पर अभद्रता की। आरोप है कि उन्होंने सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए और प्रमेंद्र कुमार शुक्ल को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हंगामा मच गया और प्रशासनिक कार्य में बाधा उत्पन्न हो गई।

पुलिस में दर्ज हुई FIR

घटना की सूचना मिलने के बाद हजरतगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। FIR में महिला शिक्षिका और उसके रिश्तेदार के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है कि दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

प्रखंड शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि वे सरकारी जिम्मेदारी निभा रहे थे, लेकिन महिला टीचर और उसके रिश्तेदार ने सरकारी दस्तावेज फाड़ने के साथ-साथ उनके खिलाफ अपशब्द भी कहे और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शिक्षण व्यवस्था और सरकारी कार्यवाही पर सीधा हमला है।

शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। FLN प्रशिक्षण कार्यक्रम, जो कि बच्चों की मूलभूत साक्षरता और गणितीय कौशल सुधारने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, उसी में यह तरह की घटना ने शिक्षकों और अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल पर संकट ला दिया है।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लखनऊ में अगले हफ्ते बारिश की संभावना: 15 सितंबर के बाद मौसम में बदलाव की आशंका

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- कुछ लोग भाई-भाई को लड़ा रहे, कुर्सी के लिए संस्कृति को छिन्न-भिन्न कर रहे