in ,

गोमती नदी की सफाई की रियल टाइम मॉनिटरिंग, नगर निगम कर्मचारियों को दिवाली पर नहीं मिलेगी छुट्टी

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने दिवाली और छठ पर्व से पहले सफाई व्यवस्था को कड़ा रखने के निर्देश दिए

लखनऊ। गोमती नगर के राजीव गांधी वार्ड द्वितीय में गार्डन वेस्ट समय पर न उठाए जाने की शिकायत पर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थल पर फैला गार्डन वेस्ट देखा गया, जिस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तुरंत सफाई के निर्देश दिए।

दिवाली पर नहीं मिलेगी छुट्टी:
नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कोई भी नगर निगम कर्मचारी अवकाश पर नहीं रहेगा। सरकारी वाहनों की ईंधन आपूर्ति और संचालन बाधित नहीं होना चाहिए, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था सुचारू रहे।

अधिकारियों को निरीक्षण का निर्देश:
अपर नगर आयुक्तों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों तथा ठेकेदारों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था लखनऊ की पहचान और नागरिकों की सुविधा से जुड़ी है।

PCTS निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश:
नगर आयुक्त ने पोर्टेबल काम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन (PCTS) के निर्माण कार्य तेज गति से पूरा करने के आदेश दिए। जोनल अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

ठेकेदारों के खिलाफ चेतावनी:
निर्देश दिए गए कि कंस्ट्रक्शन और डिमालिश वेस्ट समय पर न पहुंचाने वाले ठेकेदारों पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा।

छठ पर्व की तैयारी:
नगर आयुक्त ने छठ घाटों की सफाई, मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने के आदेश दिए। सभी घाटों की मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश नगर अभियंता को दिया गया।

गोमती नदी में GPS मॉनिटरिंग:
नगर आयुक्त ने गोमती नदी की सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। सभी सफाई नावों में GPS सिस्टम इंस्टॉल करने का आदेश दिया गया ताकि सफाई की रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सके। नदी में गिरने वाले नालों पर जालियां लगाने और सरकारी एवं निजी निर्माण स्थलों को ग्रीन टीन शीट से कवर करने का भी निर्देश दिया गया।

दीपावली और छठ पर्व में विशेष ध्यान:
नगर आयुक्त ने कहा कि दीपावली और छठ पर्व के दौरान शहर की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और जलभराव निवारण पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में अपर नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी, जोनल सेनेटरी अधिकारी, गार्डन सुपरिंटेंडेंट सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथित आतंकी मोहम्मद कामिल को लखनऊ हाईकोर्ट से जमानत, छह सहआरोपियों की तरह मिली राहत

सीकर के 1100 से ज्यादा सिंगर ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में पहुंचे, मलाइका भी सुर में सुर मिलीं