in ,

सीकर के 1100 से ज्यादा सिंगर ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में पहुंचे, मलाइका भी सुर में सुर मिलीं

प्रिंस एजुकेशन ग्रुप के विद्यार्थियों ने 1100 से अधिक छात्रों के साथ ‘वंदे मातरम’ की सामूहिक प्रस्तुति दी

सीकर। देश के चर्चित टैलेंट हंट रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के मंच पर आज सीकरवासी छात्र-छात्राएं पहुंचे। राजस्थान के सीकर जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान प्रिंस एजुहब के 1100 से अधिक विद्यार्थियों ने एक साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ की सामूहिक प्रस्तुति देकर देशभक्ति का अद्भुत समां बांधा।

यह प्रस्तुति आज रात साढ़े 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हुई। प्रिंस एजुकेशन ग्रुप के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय मंच पर देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति देकर दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं।

शो में प्रसिद्ध गायक शान, अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा, और नवजोत सिंह सिद्धू बतौर जज मौजूद रहे। मलाइका अरोड़ा बच्चों के सुर में सुर मिलाती नजर आईं, जिससे प्रदर्शन और भी आकर्षक बन गया।

विद्यार्थियों ने सामूहिक स्वर में ‘वंदे मातरम’ गाकर एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया। इस आयोजन ने न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश में दर्शकों को रोमांचित किया।

सोनी टीवी और सोनी लिव ऐप पर प्रसारण के माध्यम से यह प्रस्तुति लाखों दर्शकों तक पहुंची और विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा को सराहा गया।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गोमती नदी की सफाई की रियल टाइम मॉनिटरिंग, नगर निगम कर्मचारियों को दिवाली पर नहीं मिलेगी छुट्टी

अयोध्या दीपोत्सव 2025: 29 लाख दीये राम की पैड़ी पर बिछे, 2100 अर्चकों ने सरयू की महाआरती की