in ,

बसंत पंचमी : नवयुग कन्या महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी एवं सुभाष चन्द्र बोस जयंती

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो मंजुला उपाध्याय एवं सभी प्रवक्ताओं द्वारा मां सरस्वती का  सामूहिक पूजन एवं हवन किया गया। पंडित शैलेन्द्र द्वारा विधिवत पूजन,अर्चन करवाया गया।

बसंत पंचमी

बसंत पंचमी : नवयुग कन्या महाविद्यालय राजेन्द्र नगर में बसंत पंचमी एवं‌ नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जन्म जयंती समारोह महाविद्यालय के अहिल्याबाई होलकर सांस्कृतिक क्लब द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो मंजुला उपाध्याय एवं सभी प्रवक्ताओं द्वारा मां सरस्वती का  सामूहिक पूजन एवं हवन किया गया। पंडित शैलेन्द्र द्वारा विधिवत पूजन,अर्चन करवाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गयी । बसंत गीत सखि वसंत आया की प्रस्तुति महाविद्यालय की प्रो संगीता शुक्ला,डा अपूर्वा अवस्थी एवं ललिता पांडे द्वारा दी गई।

बसंत पंचमी

बसंत पर  छात्रा दर्शना उपाध्याय ने भोजपुरी गीत प्रस्तुत किया ।प्राची तिवारी ने काव्यपाठ करते हुए सरस्वती जी के नामों का स्मरण किया।.उड़ि जाए रे बसंती चुनर सर से उडि़ जाए रे बसंत गीत पर सभी के द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।

बसंत पंचमी

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर उनके चित्र को महाविद्यालय की प्राचार्या द्वारा माल्यार्पण किया गया।आस्था त्रिपाठी ने सुभाष चन्द्र बोस पर कविता सुनाई एवं प्रियंका भारती ने सुभाष चन्द्र बोस के जीवन और बलिदान पर विचार व्यक्त किए। सभी छात्राएं पीले परिधान में सुसज्जित रहीं। पूजन के बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम का संचालन आकृति श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति के सभी सदस्य प्रो सीमा सरकार,प्रो सीमा पांडे,डा अवनिका,डा अपूर्वा अवस्थी ,डा चनप्रीत कौर,डा अंकिता पांडे,डा क्षितिज शुक्ला,डा स्नेहा चौधरी,डा सुकन्या तिवारी उपस्थित रहीं।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उज्जैन के तराना में फिर भड़का विवाद, पथराव और बस में आग, नमाज के बाद दो समुदाय आमने-सामने, मारपीट और पथराव, पुलिस बल तैनात

SIR Process: उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के नेतृत्व में SIR अभियान, मतदाता सूची अपडेट पर जोर