in ,

Nation Conference: Two Days National Conference एवं 1st Annual Meet का सफल समापन

National Conference: Sri Krishna Dutt Academy (Autonomous College) में आयोजित दो दिवसीय National Conference on “Recent Trends in Animal and Allied Sciences” तथा 1st Annual Meet का सफल समापन हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन Indian Zoological Welfare Society, Lucknow के सहयोग से किया गया।

National Conference

इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

National Conference

कार्यक्रम के दौरान Keynote Lecture डॉ. Pramod Kumar Prasad (DST-ANRF) द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि Plenary Lectures प्रो. Pramod Gautam (AIIMS, New Delhi) एवं डॉ. Amit Trivedi (Mizoram University) द्वारा दिए गए। विभिन्न Technical Sessions में Animal and Allied Sciences के नवीनतम शोध, नवाचार एवं समसामयिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

National Conference

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित 1st Annual Meet में प्रतिभागियों एवं संस्थान से जुड़े सदस्यों ने आपसी संवाद के माध्यम से अनुभव साझा किए तथा भविष्य में शैक्षणिक एवं शोध सहयोग को मजबूत करने पर बल दिया।

National Conference

समापन सत्र में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा सभी अतिथियों, वक्ताओं, प्रतिभागियों और आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध सहयोग और संस्थागत सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अमृतसर में गोलगप्पे के पानी से निकला चूहा! ब्लॉगर-रेहड़ी मालिक आमने-सामने, सच क्या है?

National Science Day : नवयुग कन्या महाविद्यालय, लखनऊ में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन