Wednesday, October 4, 2023

love jihad: सुनियोजित तरीके से नाबालिक को बनाया लव जिहाद का शिकार  

- Advertisement -

Bareilly News: थाना इज्जत नगर क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग हिंदू बालिका को मुस्लिम लड़के ने लव जिहाद (love jihad) का शिकार बना लिया। लड़की को नशे की गोली खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जेहादी पत्थर लगाने के बहाने घर में आया था। तभी से वह बुरी नियत रखता था। शोहदा स्कूल जाते समय लड़की का पीछा करता था।

एक दिन वह मौका देख कर बहला – फुसलाकर उसे अपने साथ किसी अज्ञात स्थान पर ले गया।  यहां नशे की गोली खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दर्द वगैरह छुपाने के लिए गोलियां खिलाई। दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लड़की को उसके परिवार की हत्या करने की धमकी देकर भगा दिया।  जब पीड़िता की तबीयत अगले दिन बिगड़ी तो घरवालों को जानकारी हुई। वह रिपोर्ट दर्ज कराने जाने लगे। तभी शोहदे के पिता ने परिवार के लोगों को रास्ते में घेर लिया और समझौते का दबाव बनाया।  न मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए गालियां दी और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। घटना से डर कर पीड़ित परिवार ने हिंदू जागरण मंच की शरण ली। सारी घटना की जानकारी हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता एवं प्रतिपाल सिंह गोपाल शर्मा जसपाल भरद्वाज राजीव कपूर अमित बिश्नोई प्रवीण पचौरी संजय शर्मा रोहिताश राठौर परविंदर मौर्य तुषार सक्सेना व अन्य कार्यकर्ताओं को दी। तब उन्होंने पीड़ित परिवार को धीरज बंधाया और न डरते हुए कार्रवाई करने की बात कही। भरोसा होने पर पीड़ित परिवार ने घटना पर कार्यवाही के लिए थाना इज्जतनगर में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस प्रशासन के द्वारा तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Lotus Blooms: क्षेत्रीय फिल्में ही ज्यादातर भारत के सार को दर्शाती हैं: अभिनेता अखिलेंद्र छत्रपति मिश्रा

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news
Related news