Friday, September 22, 2023

New Delhi: स्कूटी सवार लड़की मामले में पुलिस का ताजा बयान, जानिए क्या कहा

- Advertisement -

आउटर दिल्ली के डीसीपी हरेंदर कुमार सिंह के मुताबिक, लड़की के साथ यौन शोषण या रेप की बात गलत है।

New Delhi: दिल्ली में नए साल के जश्न के दौरान स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मारने और फिर कई किमी तक घसीटने का मामला गंभीर हो गया है। लड़की का शव नग्न अवस्था में पुलिस को मिला। इसके बाद से आशंका जताई जा रही थी कि कहीं लड़की से दुष्कर्म भी तो नहीं हुआ? अब दिल्ली पुलिस ने इस पर स्पष्टीकरण दिया है। आउटर दिल्ली के डीसीपी हरेंदर कुमार सिंह के मुताबिक, लड़की के साथ यौन शोषण या रेप की बात गलत है। सोशल मीडिया पर लोग ऐसी फेक न्यूज़ फैला रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं लड़की की मां और चाचा ने आशंका जताई है कि उनके बेटी के साथ कुछ तो गलत हुआ है।
हरेंदर कुमार ने अपने ताजा बयान में कहा है कि हमारी जांच के अनुसार, यह एक दुर्घटना थी। कार में मौजूद सभी 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। डॉक्टरों का पैनल मृतका का पोस्टमार्टम करेगा। जांच के दौरान एक आरोपी ने बताया कि उसकी कार की लड़की की स्कूटी के साथ टक्कर हो गई थी, लेकिन उसको यह मालूम नहीं था कि वह कई किलोमीटर तक कार के साथ घिसटती चली गई।

कौन थी वो लड़की जिसे कार से घसीटा गया

अब तक की जानकारी के मुताबिक, लड़की इवेंट कंपनी में काम करती थी और अपनी नौकरी से घर लौट रही थी। टक्कर के बाद आरोपी उसे अपनी कार से घसीटते रहे। इसके उसका शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों पैर कट गए। कपड़े बुरी तरह फट गए। पुलिस को वह पूरी तरह नग्न अवस्था में मिली। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया था।

इसे भी पढ़े: New Delhi: दिल्ली कैंट में शुरू हुआ राष्ट्रीय कैडेट कोर गणतंत्र दिवस शिविर 2023

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news
Related news