Wednesday, October 4, 2023

Joseph Manu Jessam: फिल्म निर्माता जोसेफ मनु जेसम का 31 वर्ष की आयु में निधन,जल्द रिलीज होने वाली थी जोसेफ की पहली फिल्म

- Advertisement -

Joseph Manu Jessam: केरल के फिल्म निर्माता जोसेफ मनु जेसम का 31 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। पिछले कुछ दिनों से उन्हें निमोनिया था। उनकी मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

जोसेफ की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण एर्नाकुलम के अलुवा स्थित राजगिरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें निमोनिया हो गया था। लेकिन उनका स्वास्थ्य इस हद तक बिगड़ गया कि उनकी जान चली गईं।

जोसेफ की पहली फिल्म “नैंसी रानी” जल्द रिलीज होने वाली थी। फिल्म में अर्जुन अशोक और अहाना कृष्ण मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। लेकिन उससे पहले ही फिल्म के निर्माता जोसेफ का निधन हो गया।

जोसेफ फिल्म निर्माता के साथ-साथ अभिनेता भी थे। उन्होंने 204 में कुछ कन्नड़ मलयालम फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म एम क्यूरियस से की थी। अब वह एक निर्माता के रूप में एक अलग सफर की शुरुआत कर रहे थे। लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही उनका निधन हो गया।

इसे भी पढ़े: Manish Sisodia Arrested: CBI ने मनीष सिसोदिया को किया गिरफ्तार, ‘आप’का सियासी हथकंडा फेल

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news
Related news