Leadउत्तर प्रदेशगोंडादुनियादेशलखनऊविचार

Swara Bhaskar: अपनी क्यूट लिटिल डॉटर बेबी गर्ल राबिया के संग नजर आईं स्वरा भास्कर

Swara Bhaskar: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बेटी का जन्म दिया है। उनके आंगन में नन्हीं बच्ची की किलकारियां गूंजी हैं। एक्ट्रेस ने ये खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी हैं। स्वरा और फहाद अहमद के साथ उनकी बेटी की फोटोज आते ही फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इन तस्वीरों में स्वरा भास्कर अपनी क्यूट लिटिल डॉटर संग नजर आ रही हैं। इस मौके पर उनके पति और सोशल एक्टिविस्ट फहाद अहमद भी नजर आ रहे हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने मां बनने की खबर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने अलग-अलग अंदाज में फोटोज शेयर की है, जिसमें वह अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने हॉस्पिटल से भी ली गई तस्वीरों को साझा किया है। जानकारी के मुताबिक, स्वरा ने मां बनने के 2 दिन बाद इन तस्वीरों को फैंस के साथ साझा किया है। फोटोज के साथ कैप्शन में स्वरा भास्कर ने लिखा- प्रार्थना सुन ली गई, ब्लेसिंग मिल गई, गानों की गूंज हुई, और सत्य सामने आया। हमारी बेबी गर्ल राबिया का जन्म 23 सितंबर, 2023 को हुआ। मैं खुशदिल हूं और आप सभी को इतना सारा प्यार देने के लिए शुक्रिया कहती हूं। ये एक पूरा नया जहां है।

स्वरा भास्कर की तरफ से पोस्ट शेयर करने के बाद से फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। बॉलीवुड और ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी हस्तियां भी एक्ट्रेस को शुभकामनाएं दे रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता, मोहम्मद जीशान अय्युब, गुनीत मोंगा, टिस्का चोपड़ा, साक्षी जोशी और मिनी माथुर समेत कई सारे सेलेब्स स्वरा को विश किया है। बधाइयों को देखकर समझा जा सकता है फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

गौरतलब है कि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फरवरी, 2023 को समाजवादी पार्टी के युवा नेता फहाद अहमद से शादी की थी। पहले उन्होंने कोर्ट मैरिज की और बाद में मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह किया। बता दें कि शादी के बाद प्रेग्नेंट की खबर आने के बाद से स्वरा भास्कर लगातार चर्चा में बनी हुई है। इसको लेकर कई तरह के कयास भी लगाए गए। शायद यही वजह भी है कि एक्ट्रेस के पास इन दिनों फिल्मों का अभाव बना हुआ है। स्वरा ने पिछली बार वर्ष 2022 में फिल्म जहां चार यार में नजर आई थीं, वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म मिसेज फलानी है जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button