Leadउत्तर प्रदेशगोंडादुनियादेशलखनऊ

Lok Sabha Election 2024: सपा दफ्तर के बाहर लगा अखिलेश यादव को लेकर पोस्टर बना चर्चा का विषय

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले सपा समर्थकों में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को भावी प्रधानमंत्री बताने की होड़ सी लग गई है। समर्थकों ने सपा दफ्तर के बाहर बाकायदा होर्डिंग लगाकर अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री बताया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) खुद जमीन पर उतकर पार्टी का प्रचार शुरू कर दिया है। ऐसे में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर होना लाजिमी है, लेकिन इस तरह की होर्डिंग लगाकर वह अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को तो खुश कर सकते हैं, मगर जनता के बीच हंसी का पात्र भी बन रहे हैं। क्योंकि उत्तर प्रदेश के बाहर सपा की क्या हैसियत है, यह सबको पता है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का प्रचार चरम पर है। वहीं इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच टकराव सुर्खियां बटोर रही है। सपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जारी जुबानी जंग दोनों दलों के वजूद को चुनौती दे रही है। मध्य प्रदेश में जहां सपा का कोई वजूद नजर नहीं आ रहा है, वहीं उत्तर प्रदेश में कांग्रेस वजूद बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस और सपा के बीच जारी तू-तू, मै-मै का असर लोकसभा चुनाव 2024 पर पड़ेगा। क्योंकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही बोल चुके हैं कि हमारे साथ जो जैसा करेगा, उसके साथ उसी तरह का व्यवहार होगा। हालांकि मामला बढ़ने के बाद दोनों दलों की तरफ से डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश जारी है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की कमान खुद अखिलेश यादव ने संभाल ली है। वह बूथ, सेक्टर और जोन प्रभारियों से सीधे संवाद कर संगठन को और मजबूत करने में जुटे हैं। ज्ञात हो कि समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A.) का प्रमुख घटक दल है। वहीं पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के पक्ष में बैटिंग करते हुए प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने होर्डिंग लगाकर उन्हें देश का भावी प्रधानमंत्री बता दिया है। सपा मुख्यालय के बाहर लगी यह होर्डिंग चर्चा का विषय बन गई है। मजेदार बात यह है कि इस होर्डिंग के जरिए सियासी संदेश देने की भी कोशिश की गई है। वहीं सपा नेता जयराम पांडेय की ओर से लगाई गई होर्डिंग मे नारा दिया गया है- ‘बदला है यूपी बदलेंगे देश।’ इसके अलाव अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल की भी तारीफ की गई है। हालांकि इस होर्डिंग पर सफाई देते हुए सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने इस अखिलेश यादव के जन्मदिन से जोड़ने की कोशिश की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button