देश

Mizoram Election Result: मिजोरम विधानसभा चुनाव रिजल्ट की तारीख बदली, जानें क्या है वजह

मिजोरम, मिजोरम विधानसभा चुनाव रिजल्ट की तारीख बदली, मिजोरम इलेक्शन रिजल्ट, मिजोरम इलेक्शन रिजल्ट डेट, चार दिसंबर को आएंगे मिजोरम चुनाव परिणाम, मिजोरम विधानसभा चुनाव, मिजोरम की विधानसभा सीटें, मिजोरम एग्जिट पोल, मिजोरम विधानसभा चुनाव रिजल्ट, इलेक्शन कमीशन, चुनाव आयोग, मिजोरम लेटेस्ट न्यूज,

Mizoram, Mizoram assembly election result date changed, Mizoram election result, Mizoram election result date, Mizoram election results will come on December 4, Mizoram assembly election, Mizoram assembly seats, Mizoram exit poll, Mizoram assembly election result, Election Commission, Election Commission, Mizoram latest news,

Mizoram Election Result, Mizoram assembly election result date changed, Mizoram election resul

Mizoram Election Result: मिजोरम विधानसभा चुनाव रिजल्ट की तारीख बदली, जानें क्या है वजह

Mizoram Election Result: चुनाव आयोग ने मिजोरम विधानसभा चुनाव रिजल्ट आने से पहले तारीख में बदलाव कर दिया है। अब मिजोरम विधानसभा चुनाव रिजल्ट 3 की जगह 4 दिसंबर को आएगा। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को बताया कि मिजोरम के लोगों के लिए रविवार का विशेष महत्व है। इसको देखते हुए मतगणना की तारीख में बदलाव किया गया है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, चुनाव परिणाम की तारीख बदलने को लेकर कई लोगों ने कहा था। बता दें कि मिजोरम की 40 सीटों के लिए वोटिंग सात नवंबर को हुई थी।

गौरतलब है कि ईसाई समुदाय के लिए रविवार का दिन विशेष माना जाता है। तीन दिसंबर को रविवार पड़ रहा है, इस दिन ईसाई समुदाय के लोग चर्च जाते हैं। इसी के चलते मतगणना की तारीख में बदलाव किया गया है। जानकारी के अनुसार, मिजोरम में 87 फीसदी ईसाई समुदाय की आबादी है। लोगों ने मतगणना की तारीख में बदलाव किए जाने की मांग की थी। इससे पहले मिजोरम में हुए चुनाव का परिणाम भी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के दिन 3 दिसंबर को ही आना था।

मिजोरम में एमएनएफ की बनेगी सरकार?

एग्जिट पोल में मिजोरम में सत्ताधारी दल मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) की वापसी होती नजर आ रही है। एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार यहा मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को 40 सीटों में से 15 से 21 सीटें मिल सकती हैं। जबकि जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) को 12 से 18 सीटें मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही कांग्रेस को 2 से 8 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button