in

धुरंधर 2 में सलमान खान की एंट्री की खबर निकली फर्जी, ‘बड़े साहब’ के किरदार को लेकर वायरल लिस्ट ने मचाया बवाल

धुरंधर 2 में सलमान खान की एंट्री की खबर निकली फर्जी, ‘बड़े साहब’ के किरदार को लेकर वायरल लिस्ट ने मचाया बवाल

मुंबई: रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म धुरंधर के सीक्वल को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। मंगलवार को मेकर्स ने धुरंधर 2 की आधिकारिक घोषणा कर दी, लेकिन इसके तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक अफवाह ने तूल पकड़ लिया। वायरल दावों में कहा जा रहा था कि सलमान खान फिल्म में एंट्री लेने जा रहे हैं और वह रहस्यमयी किरदार ‘बड़े साहब’ निभाएंगे।

हालांकि, अब यह साफ हो गया है कि यह खबर पूरी तरह फर्जी है। सलमान खान का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं है।

सोशल मीडिया पर कैसे फैली अफवाह

DNA की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर धुरंधर 2 के किरदारों की एक कथित लिस्ट वायरल हो रही है। इस लिस्ट में किरदारों के नाम और उन्हें निभाने वाले कलाकारों का उल्लेख किया गया है। इसमें मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) और उसके साथियों के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं।

फिल्म के पहले भाग में मेजर इकबाल कई बार ‘बड़े साहब’ का जिक्र करता है, जिन्हें पर्दे के पीछे से सब कुछ कंट्रोल करने वाला मास्टरमाइंड दिखाया गया है। कहानी के अनुसार, बड़े साहब को आईएसआई और अंडरवर्ल्ड माफिया का सबसे बड़ा बॉस माना जाता है। इसी रहस्यमयी किरदार को लेकर फैंस के बीच कयासबाजी शुरू हो गई।

दाऊद इब्राहिम से जोड़ा गया किरदार

इसी बीच एक नेटिजन ने फिल्म के कथित क्रेडिट्स से जुड़ा एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें दाऊद इब्राहिम नाम का किरदार नजर आया। दावा किया गया कि इस रोल को अभिनेता दानिश इकबाल निभा सकते हैं।

इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
कुछ यूजर्स का मानना है कि फिल्म में ‘बड़े साहब’ असल में दाऊद इब्राहिम ही हैं, जबकि कई लोगों ने इस थ्योरी को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि बड़े साहब का किरदार किसी एक भगोड़े डॉन से कहीं ज्यादा बड़ा, प्रभावशाली और काल्पनिक हो सकता है।

‘बड़े साहब’ का रोल सीमित?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़े साहब का रोल इतना बड़ा नहीं है, जितना सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि इस किरदार से जुड़े सीन पहले ही शूट किए जा चुके हैं और इसमें किसी बड़े सुपरस्टार की एंट्री नहीं होगी।

मेकर्स के करीबी सूत्रों ने साफ किया है कि सलमान खान धुरंधर 2 का हिस्सा नहीं हैं और उनके नाम का इस्तेमाल केवल अफवाह फैलाने के लिए किया गया।

धुरंधर 2 को लेकर सलमान खान की एंट्री की खबर महज सोशल मीडिया की उपज निकली। वायरल किरदारों की लिस्ट और अधूरी जानकारी के चलते अफवाह को हवा मिली, लेकिन हकीकत यह है कि सलमान खान फिल्म में नजर नहीं आएंगे। मेकर्स फिलहाल कहानी और किरदारों को गोपनीय बनाए हुए हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ती जा रही है।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ईशा सिंह का डबल धमाका: एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में दूसरा गोल्ड, पहले दिन भारत ने जीते 9 मेडल

पंजाब में AAP नेता की सरेआम हत्या! गुरुद्वारे के बाहर 6 गोलियां, CCTV में कैद पूरा कत्ल