B.Ed Counselling 2026 : U.P. B.Ed Joint Entrance Exam 2020 के परिणाम घोषित होने के बाद अब अभ्यर्थियों की निगाहें काउंसलिंग प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ स्थित श्री कृष्ण दत्त अकादमी हायर एजुकेशन ने बी.एड. अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग, कॉलेज चयन एवं प्रवेश प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के उद्देश्य से विशेष मार्गदर्शन एवं सहायता सुविधा प्रारंभ करने की घोषणा की है।
1 July से शुरू होगी Counselling
संस्थान द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश बी.एड. काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया 1 जुलाई से प्रारंभ होगी। ऐसे में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कॉलेज चयन, सीट आवंटन, फीस संरचना, दस्तावेज सत्यापन तथा प्रवेश संबंधी औपचारिकताओं को लेकर जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रयासरत हैं। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए श्री कृष्ण दत्त अकादमी ने विशेषज्ञों की एक टीम तैयार की है, जो विद्यार्थियों को उचित परामर्श और मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगी।
रैंक भरने में संस्थान करेगी मदद
संस्थान के विशेषज्ञ अभ्यर्थियों को उनकी रैंक, वरीयता और उपलब्ध विकल्पों के आधार पर उपयुक्त कॉलेज चयन करने में सहायता करेंगे। इसके साथ ही काउंसलिंग प्रक्रिया के प्रत्येक चरण, ऑनलाइन विकल्प भरने, दस्तावेजों की तैयारी, सीट आवंटन प्रक्रिया तथा प्रवेश संबंधी आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें: Sri Krishna Dutt Academy में सत्र 2026–27 के लिए एडमिशन शुरू
Sri Krishna Dutt Academy ने बनाई विशेष पहचान
श्री कृष्ण दत्त अकादमी हायर एजुकेशन, लखनऊ उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुका है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए जाना जाता है। संस्थान का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाना ही नहीं, बल्कि उन्हें उनके भविष्य के लिए बेहतर शैक्षणिक निर्णय लेने में भी सहयोग प्रदान करना है।
विषय विशेषज्ञों की सलाह विद्यार्थियों के लिए उपयोगी
बी.एड. काउंसलिंग के दौरान सही मार्गदर्शन का अभाव कई बार विद्यार्थियों को उनकी योग्यता और रैंक के अनुरूप संस्थान चुनने से वंचित कर देता है। ऐसे में विशेषज्ञों की सलाह और अनुभव अभ्यर्थियों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इसी दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए Sri Krishna Dutt Academy ने इस पहल को शुरू किया है।
यह भी पढ़ें: B.Com 2024 बैच का शानदार परिणाम
आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखें
संस्थान ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखें तथा किसी भी प्रकार की जानकारी या मार्गदर्शन के लिए संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।
परामर्श सुविधा उपलब्ध
राजधानी के वृंदावन योजना, रायबरेली रोड स्थित श्री कृष्ण दत्त अकादमी हायर एजुकेशन परिसर में भी विद्यार्थियों के लिए परामर्श सुविधा उपलब्ध रहेगी। संस्थान को उम्मीद है कि यह पहल बी.एड. अभ्यर्थियों को सही दिशा प्रदान करने और उनके शैक्षणिक भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


