in , ,

NSS शिविर : नवयुग कन्या महाविद्यालय में NSS का प्रथम एकदिवसीय शिविर संपन्न, स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता सत्र का हुआ आयोजन

NSS शिविर

NSS शिविर : नवयुग कन्या महाविद्यालय लखनऊ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के प्रथम एक दिवसीय शिविर का भव्य आयोजन प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर का विधिवत शुभारंभ प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय एवं आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं ने सुमधुर स्वर में माँ सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। इसके उपरांत प्राचार्या महोदया ने अतिथियों को पौधे भेंट कर उनका हरित एवं आत्मीय स्वागत किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की कड़ी में बी.एससी. (प्रथम वर्ष) की छात्रा ऊनी गुप्ता ने राष्ट्रीय सेवा योजना के ‘लक्ष्य गीत’ पर मनमोहक एवं उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।

ज्ञानवर्धक व्याख्यानों का हुआ आयोजन 

शिविर के प्रथम सत्र में ज्ञानवर्धक व्याख्यानों का आयोजन हुआ, जिसमें मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विचार साझा किए।

डॉ. अंकिता गर्ग (कंसल्टेंट – चाइल्ड एंड एडोलसेंट साइकियाट्रिस्ट) ने “When stress becomes too much: Recognising anxiety and depression and building resilience” विषय पर व्याख्यान देते हुए तनाव, चिंता और अवसाद के लक्षणों को पहचानने तथा मानसिक सुदृढ़ता (रेसिलियंस) विकसित करने के व्यावहारिक तरीके बताए।

डॉ. गीता सिंह (एसोसिएट कंसल्टेंट – रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) ने “Cancer Prevention and Early Detection: What Every Adult Should Know” विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कैंसर से बचाव, शुरुआती पहचान और नियमित जांच के महत्व से छात्राओं व उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया।मंच का सफल संचालन नव्या एवं संस्कृति (बी.एड.) द्वारा किया गया।

NSS शिविर

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन 

भोजन अवकाश के पश्चात शिविर के द्वितीय सत्र में मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की मेडिकल टीम द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्राओं के नेत्र परीक्षण, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम तथा यूरिक एसिड आदि की निःशुल्क जांच की गई। साथ ही प्रतिभागियों को निःशुल्क ‘हेल्दी फैमिली प्रिविलेज कार्ड’ भी वितरित किए गए।

अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं छात्राएं : प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय

समापन अवसर पर प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में छात्राओं को समाज सेवा, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों—डॉ. मनीषा बड़ौनियाँ, डॉ. चंदन मौर्या एवं सुश्री दीक्षा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिविर में एनएसएस की सभी स्वयंसेविकाओं सहित महाविद्यालय की अन्य छात्राओं, प्रवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अंत में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ शिविर का औपचारिक समापन हुआ।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हमला, 10 ठिकानों पर बरसे लड़ाकू विमान और ड्रोन; तालिबान के इनकार के बीच बढ़ा तनाव

‘आसिफ भाई, गन निकाल…’ फिर झाड़ियों की तरफ ले गए; आस्था कुंज पार्क केस में पीड़िता ने पुलिस को सुनाई पूरी आपबीती