in , ,

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत “सैनिकों को आभार पत्र” प्रतियोगिता आयोजित

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ में राष्ट्रीय कैडेट कोर, 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन द्वारा “सैनिकों को आभार पत्र” विषय पर एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय की अध्यक्षता में हुआ आयोजन 

कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय की अध्यक्षता में, नोडल अधिकारी (हर घर तिरंगा अभियान) मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी के संयोजन तथा डॉ. आभा दुबे के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य देश की सीमाओं की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों के साहस, शौर्य, त्याग एवं बलिदान के प्रति कृतज्ञता और सम्मान की भावना को छात्राओं में प्रोत्साहित करना था।

हर घर तिरंगा अभियान

NCC कैडेट्स ने लिया भाग 

प्रतियोगिता में 41 एनसीसी कैडेट्स एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने अपने भावों एवं उद्गारों को अत्यंत संवेदनशील, सम्मानपूर्ण एवं रचनात्मक ढंग से आभार पत्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। उनके पत्रों में भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और कृतज्ञता की भावनाएँ प्रभावशाली रूप से देखने को मिलीं।

कैडेट आराधना व आस्था को मिला प्रथम पुरस्कार

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रोफेसर संगीता कोतवाल एवं डॉ. क्षमा तिवारी सम्मिलित रहीं। निर्णायक मंडल द्वारा उत्कृष्ट प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करने के उपरांत प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

प्रथम पुरस्कार:

* कैडेट आराधना बहेलिया

* कैडेट आस्था त्रिपाठी

द्वितीय पुरस्कार:

* कैडेट प्रीति कुमारी

* अनन्या साहू

तृतीय पुरस्कार:

* कैडेट श्रेया राजपूत

* शांभवी गुप्ता

सांत्वना पुरस्कार:

* जिज्ञासा यादव

* आशी मिश्रा

* दीक्षा राजभर

* सलोनी प्रजापति

राष्ट्रप्रेम, एकता का संदेश 

इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। कार्यक्रम ने छात्राओं को यह अनुभव करने का अवसर प्रदान किया कि देश की स्वतंत्रता, अखंडता एवं सुरक्षा के लिए हमारे वीर सैनिकों द्वारा किए जा रहे त्याग और समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वतंत्रता दिवस से पहले BSF कैंप में घुसने की कोशिश! मोबाइल में मिले पाकिस्तानी नंबरों के रिकॉर्ड से मचा हड़कंप, JIC करेगी पूछताछ

कला प्रदर्शनी

Sri Krishna Dutt Academy में 14 अगस्त को लगेगी भव्य कला प्रदर्शनी, ‘My Vision, My Green India’ होगी मुख्य थीम